ग्रेटर नोएडा: पुल के नीचे मिली लाश, गांव के लोगों को हत्या की आशंका

गंग नहर के पूल के नीचे दो युवकों के शव मिलने पर गांव वालों हत्या की आशंका जताई है. वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है.

Advertisement
गंग नहर में लाश मिलने से गांव वालों में सनसनी गंग नहर में लाश मिलने से गांव वालों में सनसनी

विवेक पाठक / अनुज मिश्रा

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 03 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 12:21 AM IST

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के डाबरा गांव के पास गंग नहर के पुल के नीचे दो युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दादरी कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज कर दिया है.

वहीं मृतकों के गांव वालों का कहना है कि दोनों युवकों की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया और उसके बाद मोटरसाइकिल को भी नहर में फेंका गया. ताकि मामला एक्सीडेंट का लगे. इस घटना पर पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि एक्सीडेंट के साथ-साथ हत्या के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

मृतक महेश और बलवीर जिनके शव दादरी कोतवाली क्षेत्र के डाबरा गांव के पास की गंग नहर के पुल के नीचे पड़े हुए मिले. दोनों की मौत की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई. सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो पाया कि महेश और बलवीर के शव पुल के नीचे नहर में पड़े हुए हैं और उनके के पास ही उनकी मोटरसाइकिल भी पड़ी हुई है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना की सूचना पर पहुंची दादरी कोतवाली पुलिस के आला अधिकारियों ने दोनों मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और एक्सीडेंट के एंगल के साथ-साथ हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है. ताकि घटना की सही वजहों का पता लगया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर साफ हो पाएगा कि आखिर मामला हत्या का है या फिर कुछ और. वहीं इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »