सात दिन बाद मिली गोकुलपुरी से लापता युवक की लाश, हिरासत में दोस्त

घरवालों का कहना है कि जब उन्होंने लाश देखी तो लाश दो टुकड़ों में थी, जिससे साफ जाहिर है कि रंजिश की वजह से फैसल की हत्या की गई.

Advertisement
मृतक फैसल ( फाइल फोटो- हिमांशु) मृतक फैसल ( फाइल फोटो- हिमांशु)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 5:52 AM IST

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके से 25 सितम्बर को लापता हुए युवक की लाश 2 अक्टूबर के दिन सिग्नेचर ब्रिज के पास से टुकड़ों में मिली. फोन पर किसी शख्स ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

वजीराबाद में सिगनेचर ब्रिज के पास की झाड़ियों में खून से लथपथ हालत में युवक की लाश बरामद हुई थी. लाश की पहचान करने पर पता लगा कि लाश 25 सितम्बर को गोकुलपुरी से गायब 19 साल के युवक फैसल की है.

Advertisement

युवक के घरवालों का कहना है कि जब उन्होंने लाश देखी तो लाश दो टुकड़ों में थी, जिससे साफ जाहिर है कि रंजिश की वजह से फैसल की हत्या की गई. घरवाले पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि एक सीसीटीवी में फैसल अपने दोस्तों के साथ 25 सितम्बर के दिन ई रिक्शा में जाता हुआ दिखा था लेकिन पुलिस ने गंभीरता से जांच नहीं की वरना फैसल आज जिंदा होता.

फैसल की लाश मिल जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया और फैसल के एक दोस्त को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की गई है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फैसल की हत्या कब और किस वजह से गई. इन सवालों के जवाब मिलने के बाद ही पुलिस कातिल तक पहुंच सकती है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »