रेलवे के 9 अफसरों के खिलाफ करप्शन केस, CBI ने शुरू की जांच

CBI के अनुसार, 2005 से 2016 के बीच रेलवे ट्रैक पर कराए गए ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन के काम के लिए होने वाले भुगतान में यह घोटाला हुआ है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

आशुतोष कुमार मौर्य

  • लखनऊ,
  • 02 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST

CBI ने रेलवे के 9 अधिकारियों के खिलाफ करप्शन का केस दर्ज कर जांच शुरू की है. इन रेलवे अफसरों पर फर्जी बिल दिखाकर करीब 8 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है. रेलवे अफसरों के अलावा चार कंपनियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

जिन रेलवे अधिकारियों के खिलाफ करप्शन का केस दर्ज हुआ है, उनमें इलाहाबाद के RDSO भी शामिल हैं. CBI के अनुसार, 2005 से 2016 के बीच रेलवे ट्रैक पर कराए गए के लिए होने वाले भुगतान में यह घोटाला हुआ है.

Advertisement

रेलवे ट्रैक के ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए सामान की आपूर्ति का ठेका लेने वाली कंपनियों में इलाहाबाद की कंपनी चंद्रा मेटल्स, श्रीराम केबल्स, JK केबल्स और ओम साईं उद्योग लिमिटेड शामिल थीं. इन्हीं चार कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

सीबीआई को शिकायत मिली थी कि रेलवे के अधिकारियों और कंपनियों के मालिकों ने मिलकर करीब 8 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान फर्जी बिलों के आधार पर किया था. इतना ही नहीं किया गया था. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने भी चारों कम्पनियों को दोषी पाया था.

रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई में मुकदमा दर्ज किया गया. इस मामले में सीबीआई ने अधिकारियों और फर्म संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी भी की. शुक्रवार को सीबीआई ने लखनऊ, इलाहाबाद, दिल्ली, सोनीपत और पंजाब में 7 जगहों पर छापा मारा और अहम दस्तावेज बरामद किए हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »