कृतिका मर्डर मिस्ट्री: पुलिस के लिए पहेली बना केस, दो संदिग्धों से पूछताछ

बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश में जुटी मॉडल और अभिनेत्री कृतिका चौधरी की रहस्यमयी मौत से अभी तक पर्दा नहीं उठा है. इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर मुंबई पुलिस अभी तहकीकात में लगी हुई है. पुलिस दो संदिग्धों को तलाश रही थी, वे मिल तो गए, लेकिन उनका दावा है कि उस रात उनकी कृतिका से मुलाकात नहीं हुई थी.

Advertisement
मॉडल और अभिनेत्री कृतिका चौधरी की रहस्यमयी मौत मॉडल और अभिनेत्री कृतिका चौधरी की रहस्यमयी मौत

मुकेश कुमार

  • मुंबई,
  • 19 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश में जुटी मॉडल और अभिनेत्री कृतिका चौधरी की रहस्यमयी मौत से अभी तक पर्दा नहीं उठा है. इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर मुंबई पुलिस अभी तहकीकात में लगी हुई है. पुलिस दो संदिग्धों को तलाश रही थी, वे मिल तो गए, लेकिन उनका दावा है कि उस रात उनकी कृतिका से मुलाकात नहीं हुई थी.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दोनों संदिग्धों का कहना है कि उन्होंने घर के बाहर से कृतिका को कई बार फोन किया, लेकिन जब उसने फोन नहीं उठाया तो वे वापस चले गए. पुलिस ने अभी दोनों को क्लीन चिट नहीं दिया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान दोनों नजर आए थे. इसके बाद पुलिस ने दोनों की पहचान कर उनसे पूछताछ की थी.

सूत्रों के मुताबिक, कृतिका के घर में किसी के जबरन दाखिल होने के कोई सबूत नहीं है. पुलिस को शक है कि हत्या में किसी जान पहचान वाले शख्स का हाथ है. इस मामले की जांच में जुटी पुलिस कृतिका के संपर्क में रहे हर शख्स तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. शव के पास नशीले पदार्थ जैसा पैकेट बरामद हुआ था, जिसकी जांच हो रही है.

Advertisement

पुलिस के लिए पहेली बना केस
बताते चलें कि 12 जून को को अभिनेत्री कृतिका चौधरी की लाश संदिग्ध अवस्था में उनके कमरे से बरामद हुई थी. यह मामला पहले तो पुलिस के लिए पहेली बना रहा लेकिन बाद में पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी. इसके बाद बीते मंगलवार की देर शाम इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया.

माथे पर मिले चोट के निशान
पुलिस के मुताबिक, में सड़न पैदा हो चुकी थी. उसमें से बदबू आ रही थी. ऐसे में उसकी लाश को हाथ लगाना भी संभव नहीं था. फोरेंसिक टीम को बुलाया. वहां मौजूद हर एक फिंगर प्रिंट्स को खंगाला गया. फोरेंसिक टीम के बारीक मुआयने पता चला कि कृतिका के माथे पर चोट के निशान हैं. इसके बाद जांच की दिशा बदल गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »