बीडीओ से मारपीट के आरोप में ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

कानपुर के चौबेपुर के बीडीओ कृपाशंकर राजपूत के साथ मारपीट करने और उनके ऑफिस को लूटने के मामले में ब्लॉक प्रमुख मुकेश यादव को गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया. एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है.

Advertisement
ऑफिस में घुसकर मारपीट करने का आरोप ऑफिस में घुसकर मारपीट करने का आरोप

मुकेश कुमार / BHASHA

  • कानपुर,
  • 25 दिसंबर 2015,
  • अपडेटेड 12:24 AM IST

यूपी के कानपुर में एक बीडीओ के साथ ऑफिस में घुसकर मारपीट करने के आरोप में चौबेपुर के ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया गया. बीडीओ कृपाशंकर राजपूत की शिकायत पर पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख मुकेश यादव के खिलाफ मारपीट और लूट का केस दर्ज किया था.

सुरेन्द्र तिवारी ने बताया कि चौबेपुर के बीडीओ कृपाशंकर राजपूत के साथ मारपीट करने और उनके ऑफिस को लूटने के मामले में ब्लॉक प्रमुख मुकेश यादव को गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया. एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है.

Advertisement

बताते चलें कि कृपाशंकर राजपूत ने 17 दिसंबर को आरोप लगाया था कि मुकेश यादव ने उन्हें अपने घर पर बुलाया था. लेकिन वह कार्यालय में व्यस्त होने के कारण उनके घर नहीं जा सके. इसके बाद नाराज यादव अपने समर्थकों के साथ उनके ऑफिस में आ गए.

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा गया. ऑफिस में सरकारी काम के लिये रखे 70 हजार रुपये भी लेकर चले गए. बीडीओ की शिकायत पर पुलिस ने यादव और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट और लूट का केस दर्ज किया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »