मुजफ्फरपुर कांड: कसा शिकंजा, HC की निगरानी में जांच चाहते हैं नीतीश

बालिका गृह रहने वाली महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार बयान दिया है. अब तक वे इस मामले पर चुप्पी साधे हुए थे.

Advertisement
नीतीश कुमार ने इस केस को लेकर पहली बार बयान दिया है नीतीश कुमार ने इस केस को लेकर पहली बार बयान दिया है

परवेज़ सागर / रोहित कुमार सिंह

  • मुजफ्फरपुर,
  • 03 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

मुजफ्फरपुर में 34 लड़कियों के साथ रेप मामले में सेवा संकल्प एवं विकास समिति NGO के संस्थापक बृजेश ठाकुर के खिलाफ बिहार सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री ने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि वे इस घटना पर शर्मिंदा हैं, इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. नीतीश चाहते हैं कि सीबीआई जांच को हाईकोर्ट मॉनीटर करे. उन्होंने साफ किया कि इस मामले में कोई दोषी बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

30 संस्थान ब्लैक लिस्ट

इससे पहले राज्य सरकार ने गुरुवार को बृजेश ठाकुर द्वारा संचालित 30 संस्थानों को ब्लैक लिस्ट कर दिया और इन संस्थानों को दिए जाने वाली सभी प्रकार के फंड पर भी रोक लगा दी.

बृजेश समेत 9 गिरफ्तार

बता दें कि मुजफ्फरपुर में संचालित बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ का मामला उजागर होने के बाद से ही बृजेश ठाकुर को उसके 9 अन्य साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया गया था. अब वो जेल में बंद है. पुलिस ने बालिका गृह को पूरी तरीके से सील कर दिया है.

11 महिलाएं, 4 बच्चे लापता

मुजफ्फरपुर में इस बालिका गृह से कुछ ही दूरी पर पर चतुर्भुज स्थान में बृजेश ठाकुर महिलाओं के लिए एक स्वाधार गृह भी चलाता था. पिछले दिनों इस बात का भी खुलासा हुआ कि इससे स्वाधार गृह में रह रही 11 महिलाएं और चार बच्चे लापता है जिस के बाद बृजेश ठाकुर के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Advertisement

छापे के दौरान मिला आपत्तिजनक सामान

पुलिस ने बुधवार को इस स्वाधार गृह पर छापेमारी की और वहां से कई कंडोम के पैकेट, नशीली दवाएं और शराब की बोतलें बरामद की. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी वहां से बरामद किए गए हैं.

नीतीश ने तोड़ी चुप्पी

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि पता नहीं आजकल किस तरह की मानसिकता वाले लोग हमारे समाज में हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना में सिस्टम की खामी है, हमें उसकी जांच करनी होगी. ये एक तरह का पाप है. नीतीश बोले कि हमें अपने सिस्टम को इतना मजबूत बनाना होगा कि जिससे इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो पाए. उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होंगी. नीतीश ने कहा कि इस घटना से मुझे भी दुख हुआ है, लेकिन जबतक मैं सरकार में हूं तब तक कानून का राज होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »