गुजरात: स्कूल ने फीस के लिए 160 बच्चों को बनाया बंधक, केस दर्ज

भावनगर के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल ने एक दो नहीं पूरे 160 बच्चों को महज फीस के लिए स्कूल के अंदर बंधक बना लिया.

Advertisement
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, भावनगर सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, भावनगर

गोपी घांघर / आशुतोष कुमार मौर्य

  • भावनगर,
  • 06 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 7:58 PM IST

देशभर में एक ओर जहां प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने पर लगाम लगाए जाने की मांगें हो रही हैं, वहीं गुजरात के भावनगर से एक प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस के लिए बच्चों को स्कूल में बंधक बनाए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

हैरानी की बात तो यह है कि राज्य सरकार ने खास तौर पर स्कूलों के लिए फीस नियमन पर हाल में नया कानून बनाया है. बावजूद इसके भावनगर के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल ने एक दो नहीं पूरे 160 बच्चों को महज फीस के लिए स्कूल के अंदर बंधक बना लिया.

Advertisement

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल उनसे मनमानी फीस वसूलते हैं. स्कूल प्रशासन की ऐसी ही मनमानी भावनगर में सामने आई है. आखिरकार पुलिस जब स्कूल पहुंची तब जाकर बच्चों को मुक्त कराया गया और वे अपने घर लौट सके.

यह मामला तब सामने आया जब 7वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र आदित्यराज सिंह झाला स्कूल से तय समय पर नहीं लौटा. आदित्य के टाइम पर घर न पहुंचने की वजह से परेशान मां ने उसके पिता को फोन कर जानकारी दि कि बेटा अब तक घर नहीं लौटा है.

जब आदित्य के पिता धर्मराज सिंह झाला ने जब स्कूल फोन कर पुछा तो स्कूल की प्रिंसिपल ने जानकारी दी कि जिन छात्रों की फीस बाकी है, स्कूल प्रशासन ने उन्हें रोक लिया है. प्रिंसिपल ने बताया कि कुल 160 छात्रों को स्कूल में ही रोक लिया गया है. सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि आदित्य को स्कूल प्रशासन ने रोके रखा.

Advertisement

आदित्य के पिता ने बताया कि आदित्य की पूरी फीस 38,800 रुपये उन्होंने चेक के जरिए पे कर दिया था. लेकिन उन्हें पता नहीं था कि स्कूल ने बस की फीस 200 रुपये प्रति महीना बढ़ा दी है और आदित्य के बस की तीन महीने की फीस, यानि 600 रुपये बाकी है.

प्रिंसिपल ने आदित्य के पिता को बताया कि फीस बाकी होने की वजह से बच्चों को रोककर रखा गया है और जब तक फीस अदा नहीं कर दी जाती, आदित्य को घर नहीं भेजा जाएगा. हालांकि आदित्य के पिता ने कहा कि वह अगले दिन पूरी फीस अदा कर देंगे, बावजूद इसके स्कूल प्रिंसिपल ने आदित्य को घर लौटने की अनुमति नहीं दी.

आखिरकार आदित्य के पिता ने पुलिस कन्ट्रोल रूम फोन कर स्कूल के खिलाफ शिकायत की. शिकायत पर पुलिस स्कूल पहुंची और . तब कहीं जाकर बच्चे घंटों देरी से अपने-अपने घर लौटे. धर्मराज सिंह ने इस मामले में बाकायदा जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिस में स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »