मॉब लिंचिंग: अमेठी में भीड़ ने दो लोगों को पीट-पीटकर मार डाला

राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में रविवार को मॉब लिंचिंग की वारदात में 2 युवकों की गांव वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. गांव वालों को शक था कि 12 साल के एक लड़के पर दोनों युवकों ने गोली चलाई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

श्याम सुंदर गोयल

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

उत्तर प्रदेश में अमेठी के सरैया गांव में एक मंदिर में धार्मिक समारोह के दौरान 12 साल के लड़के पर कथित तौर पर गोली चलाने वाले 2 लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी.

अमेठी में मुसाफिरखाना के थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि शनिवार रात को नशे में धुत दिलीप यादव (28) और राहुल सिंह (30) ने सुमित को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने बताया कि मंदिर में पूजा के दौरान यह घटना हुई जिसके बाद भीड़ ने दिलीप और राहुल की पीट पीटकर हत्या कर दी.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक दिलीप और राहुल, पड़ोसी गाजनपुर दुअरिया गांव के रहने वाले थे. उन्हें मुसाफिरखाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

एसएचओ ने बताया कि मृतकों में से एक के भाई की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या और अतिरिक्त एसपी बी सी दुबे समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

गौरतलब है कि अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है और यहां से पिछले लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »