एयरहोस्टेस डेथ मिस्ट्री: क्राइम ब्रांच ने अनिशिया के सास-ससुर को किया गिरफ्तार

पंचशील पार्क में स्थित एक अपार्टमेंट की छत से गिरकर हुई एयरहोस्टेस की मौत के मामले में पुलिस ने अनिशिया के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. अनिशिया के परिजनों का आरोप है कि ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था.

Advertisement
एयरहोस्टेस अनिशिया (फोटो-इंडिया टुडे आर्काइव) एयरहोस्टेस अनिशिया (फोटो-इंडिया टुडे आर्काइव)

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

राजधानी दिल्ली के हौज खास थाने के अंतर्गत आने वाले पंचशील पार्क में स्थित एक अपार्टमेंट की छत से गिरकर हुई एयरहोस्टेस की मौत के मामले में पुलिस ने अनिशिया के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. एयरहोस्टेस अनिशिया बत्रा के ससुर आरएस सिंघवी और सास सुषमा सिंघवी ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर किया. जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

हालांकि उन्होंने तभी कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर कर दी लेकिन अदालत ने उसे बर्खास्त कर दिया. दोनों को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी पति मयंक मृतक अनीशिया बत्रा का पति है. मयंक सिंघवी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है.

बता दें कि एयरहोस्टेस की मौत के मामले में दिल्ली हाइकोर्ट ने सितंबर में अनिशिया के पति मयंक के माता-पिता की गिरफ्तारी पर लगी रोक को बरकरार रखा था. हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के लिए 3 हफ्ते का वक्त दिया था. जिसमें ये बताने के लिए कहा गया था कि अब तक की जांच कहां तक पहुंची है. अनिशिया बत्रा की मौत आत्महत्या है या हत्या और अगर यह हत्या है तो इसमें कौन-कौन लोग शामिल रहे.

जानिए, क्या है मामला

Advertisement

जुलाई में 39 वर्षीय एयरहोस्टेस ने अपने घर की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली थी. इस मामले में मृतिका के परिजनों ने उसके पति मयंक सिंघवी के खिलाफ केस दर्ज कराया था. जानकारी के मुताबिक, लुफ्थांसा एयरलाइंस में काम करने वाली एयरहोस्टेस अनिशिया बत्रा ने अपने पति मयंक को मैसेज किया था कि वह एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. मयंक उस समय घर पर ही था.

अनिशिया के भाई के मुताबिक 2 साल पहले ही उसकी के साथ शादी हुई थी. परिवार वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष दहेज को लेकर अनिशिया को तंग करता रहता था. उसके साथ मारपीट भी होती थी, जिससे वह तनाव में रहती थी.

अनिशिया के परिजनों के मुताबिक, 27 जून को भी अनिशिया के साथ हुई थी. तब उसके माता-पिता की शिकायत पर पुलिस केस भी दर्ज हुआ था. उस समय अनिशिया के माता-पिता ने पुलिस को यह भी लिखकर दिया था कि यदि उनकी बेटी के साथ कोई भी अनहोनी होती है, तो इसका जिम्मेदार मयंक और उसका परिवार होगा.

13 जुलाई को अनिशिया के पिता को सिंघवी परिवार के करीबी से फोन पर जानकारी मिली थी कि उनकी बेटी ने तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है. अनिशिया के घरवालों ने मयंक पर शादी के बाद भी बार-बार पैसे मांगने का आरोप लगाया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »