दिल्लीः नाबालिग छात्रा ने स्कूल में की खुदकुशी

दिल्ली में एक नाबालिग छात्रा ने प्यार में नाकाम होने की वजह से खुदकुशी कर ली. छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी को भी आत्महत्या करने की वजह बताया.

Advertisement
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके का मामला दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके का मामला

तनसीम हैदर / राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:21 AM IST

दिल्ली में एक नाबालिग छात्रा ने प्यार में नाकाम होने की वजह से खुदकुशी कर ली. छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी को भी आत्महत्या करने की वजह बताया. फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

मामला दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके का है. यहां 12वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने स्कूल में खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंचते ही छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में जाकर दवा पी ली. मामले की सूचना मिलते ही अन्य छात्राओं ने प्रिंसिपल को घटना की जानकारी दी.

Advertisement

जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने फौरन छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई. स्कूल प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस ने जांच में छात्रा के बैग से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. सुसाइड नोट में छात्रा ने प्रेम संबंधों और आर्थिक तंगी को आत्महत्या की वजह बताया.

पुलिस के मुताबिक, छात्रा काफी वक्त से तनाव में थी. उसने सुसाइड नोट में लिखा कि वह किसी युवक से एकतरफा प्यार करती थी. साथ ही उसने नोट में इस बात का जिक्र किया कि वह फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करना चाहती थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह ये कोर्स नहीं कर पाई. जिसके बाद उसने करने का फैसला किया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »