2 बच्चों को छोड़कर मायके गई पत्नी, मासूम बेटी का पिता ने किया रेप

एक कलयुगी पिता ने अपनी 9 साल की बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बना लिया. शर्मसार कर देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

आमिर खान

  • रामपुर,
  • 15 जून 2020,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

  • पिता ने 9 साल की बेटी को बनाया शिकार
  • पत्नी मायके गई तो बेटी के साथ किया दुष्कर्म

यूपी में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है जहां एक पिता ने ही अपनी 9 साल की बेटी का रेप कर दिया. यह मामला रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव का है.

जानकारी के मुताबिक रामपुर में एक पिता ने अपनी 9 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. एक दिन पहले ही उसकी पत्नी मायके से आई थी और अपने दो बच्चों को पति के पास छोड़कर वापस मायके चली गई थी. उसी रात को पिता ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दे दिया.

Advertisement

पत्नी ने कराई पति के खिलाफ शिकायत दर्ज

पड़ोसियों ने चीखने-चिल्लाने की घटना पर मौके पर जाकर देखा तो पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची. परिवार से पूछताछ करने पर इस मामले में आरोपी की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया.

मायके में थी पत्नी, घर में पिता ने किया बेटी का रेप

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी करीब 9 साल की बच्ची के साथ पिता ने ही रात में दुष्कर्म किया. बच्ची की मां उस समय मायके में थी.

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. विवेचना में जो भी साक्ष्य आएंगे, उनके आधार पर जो अधिकारी हैं माननीय न्यायालय के समक्ष चार्जशीट पेश करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »