केरल: कुएं में मिला 55 साल की नन का शव, जांच में जुटी पुलिस

केरल में एक कुएं से नन का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान 55 साल के सुजन मैथ्यू के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement
कुंए में मिला नन का शव कुंए में मिला नन का शव

देवांग दुबे गौतम

  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

केरल के एक कॉन्वेंट के कुएं में एक नन का शव मिला है. यह घटना केरल के कोल्लम के पठानपुरम की है. यहां के माउंट टाबोर कॉन्वेंट के कुएं से 55 साल की नन का शव बरामद किया गया.

मृतक नन की पहचान सुजन मैथ्यू के रूप में हुई है. वह सेंट स्टीफेंस स्कूल में पढ़ाती थीं. यह केरल की राजधानी से 80 किमी की दूरी पर है. पुलिस के मुताबिक कॉन्वेंट के कर्मचारियों ने कुएं के पास खून के छींटें देखे. यह घटना करीब 9 बजे की है. इसके बाद कर्मचारियों ने नन के शव को कुएं में तैरता हुआ देखा.

Advertisement

सुजन पिछले 12 साल से इस स्कूल से जुड़ी हुईं थीं. उनकी मौत कैसे हुई फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »