पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने उतारे सबसे ज्यादा क्रिमिनल कैंडिडेट!

पंजाब में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. सभी राजनीतिक दलों ने अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है. टिकट लेकर पार्टी का हर कैंडिडेट चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहा है, लेकिन सबसे चौंकानी बात ये है कि हर पार्टी ने क्रिमिनल बैकग्राउंड के कैंडिडेट को टिकट दिया है. इसमें सबसे अधिक टिकट कांग्रेस ने दिया है, तो आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं है.

Advertisement
पंजाब में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है पंजाब में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है

मुकेश कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:09 AM IST

पंजाब में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. सभी राजनीतिक दलों ने अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है. टिकट लेकर पार्टी का हर कैंडिडेट चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहा है, लेकिन सबसे चौंकानी बात ये है कि हर पार्टी ने क्रिमिनल बैकग्राउंड के कैंडिडेट को टिकट दिया है. इसमें सबसे अधिक टिकट कांग्रेस ने दिया है, तो आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं है.

Advertisement

पंजाब इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार चुनाव लड़ रहे कुल 1145 कैंडिडेट में करीब 100 (9 फीसदी) के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज है. इसमें 77 कैंडिडेट (7 फीसदी) के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज है. 4 के खिलाफ हत्या, 11 के हत्या के प्रयास और पांच पर महिलाओं के खिलाफ क्राइम के केस दर्ज हैं.


कांग्रेस- 14 यानी 12 फीसदी (कुल कैंडिडेट 117)
AAP- 12 यानी 11 फीसदी (कुल कैंडिडेट 112)
बीजेपी- 2 यानी 9 फीसदी (कुल कैंडिडेट 23)
शिरोमणी अकाली दल- 10 यानी 11 फीसदी (कुल कैंडिडेट 94)
अपना पंजाब पार्टी- 7 यानी 9 फीसदी (कुल कैंडिडेट 77)
शिरोमणी अकाली दल (ए)- 5 यानी 9 फीसदी (कुल कैंडिडेट 54)
निर्दल उम्मीदवार- 19 यानी 6 फीसदी (कुल कैंडिडेट 304)


पंजाब इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के अनुसार, पंजाब विधान सभा चुनाव में 6 निर्वाचन क्षेत्र रेड अलर्ट की श्रेणी में हैं. यहां तीन या इससे अधिक कैंडिडेट जिनका क्रिमिनल बैकग्राउंड है, चुनाव लड़ रहे हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »