शादीशुदा महिला को ले गया दिल्ली, धर्म परिवर्तन करवाया, फिर कर लिया निकाह

यूपी में फतेहपुर (UP Fatehpur) के ललौली थाना क्षेत्र के कस्बे की एक शादीशुदा महिला को उसका पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया. युवक ने महिला का धर्म परिवर्तन कराया, फिर उससे निकाह कर लिया. महिला के पति ने महिला के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तलाश की तो महिला युवक के साथ दिल्ली में रह रही थी.

Advertisement
शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर ले गया दिल्ली, धर्म परिवर्तन कराया, फिर किया निकाह. शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर ले गया दिल्ली, धर्म परिवर्तन कराया, फिर किया निकाह.

aajtak.in

  • फतेहपुर,
  • 01 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST
  • पुलिस दोनों को दिल्ली से अरेस्ट कर अपने साथ लाई
  • पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (UP Fatehpur) में एक पड़ोसी महिला को बहला-फुसलाकर एक युवक अपने साथ दिल्ली ले गया. दिल्ली ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया. इसके बाद उसने महिला से निकाह कर लिया. वहीं म​हिला के पति की शिकायत पर महिला को तलाशते हुए पुलिस दिल्ली पहुंची. पुलिस दोनों को वापस लेकर आ गई. इसके बाद धर्म परिवर्तन कर निकाह किए जाने का पता चला तो पुलिस ने संबंधित धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया.  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, जिले के ललौली थाना क्षेत्र स्थित कस्बे का रहने वाला 22 वर्षीय हसन मोहम्मद उर्फ मोनू पड़ोस में रहने वाली महिला को 17 मार्च को अपने साथ बहला फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया था. महिला को साथ ले जाने के बाद हसन मोहम्मद ने गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया. उसके बाद दोनों साथ रहने लगे. महिला के पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों को तलाशते हुए दिल्ली पहुंच गई.

महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

दोनों का पता लगने के बाद उन्हें अपने साथ वापस ले आई. वापस आने के बाद पता चला कि युवक ने महिला का धर्म परिवर्तन करवाकर उससे निकाह कर लिया है. इसके बाद महिला के पति ने इस बात की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में की. पुलिस ने इस मामले में तत्काल धारा 386, 506, 3/5 (1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू की. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया. कोर्ट ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है.

Advertisement

एडिशनल एसपी बोले- मामले की विवेचना में जुटी है पुलिस

एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति पड़ोस की शादीशुदा महिला को बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया और धर्म परिवर्तन के बाद उससे निकाह कर लिया. इसके बाद पुलिस तलाशते हुए दिल्ली पहुंची. दोनों को अपने साथ ले आई. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. मामले की विवेचना की जा रही है.

रिपोर्टः नितेश श्रीवास्तव

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »