पार्टी, झगड़ा और मर्डर... टीवी एक्ट्रेस ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर किया लिव-इन पार्टनर का कत्ल, हैरान कर देगी कहानी

बेंगलुरु ग्रामीण के मंजुनाथनगर में 40 वर्षीय मोहन राव की हत्या के मामले में टीवी एक्ट्रेस उर्मिला उर्फ बिंदु समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लिव-इन रिलेशनशिप और पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया. पढ़ें खौफनाक कहानी.

Advertisement
पुलिस ने अभिनेत्री और उसके दोनों प्रेमियों को अरेस्ट किया है (फोटो-ITG) पुलिस ने अभिनेत्री और उसके दोनों प्रेमियों को अरेस्ट किया है (फोटो-ITG)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण (Bengaluru Rural) में पुलिस ने एक दिल दहला देने वाला मर्डर केस का खुलासा किया है. इस हत्याकांड में एक टीवी एक्ट्रेस का नाम सामने आने से मामला और सनसनीखेज बन गया था. पुलिस ने अब इस केस में अभिनेत्री समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरे इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है.

Advertisement

तफ्तीश के दौरान चौंकाने वाला खुलासा
दरअसल, 18 फरवरी को 40 वर्षीय मोहन राव अपने घर में मृत पाए गए थे. पुलिस ने मौके पर जाकर तफ्तीश शुरू की. शुरुआती जांच में ही पुलिस को यह मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस ने गहराई से पड़ताल शुरू की. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, इस केस में चौंकाने वाले खुलासे होने लगे. 

लिव-इन रिलेशनशिप और हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ कन्नड़ फिल्मों में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी मुख्य आरोपी उर्मिला उर्फ बिंदु पिछले काफी समय से मोहन राव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इससे पहले वे दोनों अपने-अपने जीवनसाथियों से अलग हो चुके थे. बताया जा रहा है कि कुछ समय से उनके रिश्ते में तनाव चल रहा था. इसी दौरान बिंदु की दोस्ती दो अन्य युवकों धनुष और विनय से हो गई. वे दोनों अक्सर उसके घर आया-जाया करते थे. पुलिस को शक है कि इसी त्रिकोणीय रिश्ते ने इस हत्याकांड की नींव रखी.

Advertisement

पार्टी के दौरान हुआ विवाद
वारदात वाले दिन तीनों आरोपी और मोहन राव घर पर पार्टी कर रहे थे. सभी ने शराब पी रखी थी. पुलिस के मुताबिक, नशे की हालत में मोहन राव का व्यवहार आक्रामक हो गया था. इसी बात को लेकर उसके और बिंदु के बीच बहस शुरू हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया. धनुष और विनय ने भी इस झगड़े में कूद पड़े. इसी दौरान हालात बेकाबू हो गए और आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला.

चाकू से हमला और दम घोंटकर हत्या
जांच में पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झगड़े के दौरान विनय ने कथित तौर पर मोहन राव पर चाकू से हमला किया. जब वह घायल हो गया, तो आरोपियों ने उसका मुंह और नाक टेप से बंद कर दिया. इतना ही नहीं, उसके हाथ-पैर भी बांध दिए गए. पुलिस का कहना है कि दम घुटने की वजह से उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. 

पुलिस जांच में अहम खुलासा
बाद में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे मामले की जांच बेंगलुरु पुलिस कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी या यह अचानक हुए झगड़े का नतीजा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में अभी और खुलासे हो सकते हैं.

Advertisement

रिश्तों का उलझा जाल बना जानलेवा
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि निजी रिश्तों में बढ़ता तनाव किस तरह खतरनाक मोड़ ले सकता है. लिव-इन रिलेशनशिप, नए संबंध और आपसी अविश्वास ने मिलकर एक व्यक्ति की जान ले ली. मोहन राव की मौत से उनका परिवार सदमे में है. वहीं, एक टीवी एक्ट्रेस का नाम इस हत्या में आने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी हलचल मच गई है. पुलिस आगे की जांच में जुटी है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »