UP: 1 करोड़ 20 लाख की लकड़ी बरामद, पुलिस ने 9 चंदन तस्करों को किया अरेस्ट

यूपी के सीतापुर जिले में पुलिस ने छापेमारी कर 9 चंदन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 करोड़ 20 लाख की लकड़ी के अलावा अवैध हथियार, कारतूस व कार बरामद की है. पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement
1 करोड़ 20 लाख की चंदन की लकड़ी बरामद. (File Photo) 1 करोड़ 20 लाख की चंदन की लकड़ी बरामद. (File Photo)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 04 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST

उत्तर प्रदेश में सीतापुर पुलिस ने 9 चंदन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करों के पास से 1 करोड़ 20 लाख रुपए कीमत की लकड़ी भी बरामद की है. इसके अलावा आरोपियों के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस और कार बरामद की है. पुलिस अभी गिरोह के 4 अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. 

जिले के अटरिया थाना क्षेत्र से सर्विलांस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ चंदन तस्कर कार से कीमती लकड़ी लेकर जा रहे हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 9 चंदन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरोह के अन्य 4 सदस्यों की तलाश कर रही है.

Advertisement

बता दें कि बीते महीनों में यूपी के औरैया जिले (UP Auraiya) में बेला पुलिस और स्वाट टीम ने चंदन की लकड़ी के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया था. एक आरोपी फरार हो गया था. इस कार्रवाई के दौरान कुछ और भी नाम सामने आए थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 45 लाख की कीमत का माल बरामद किया था.

पुलिस ने नकदी के अलावा एक गाड़ी भी बरामद की थी. पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा था कि गिरफ्तार तस्कर कई वर्षों से कोरियर के माध्यम ट्रकों और ट्रेनों से तस्करी का काम करते थे. वहीं, बाद में आसपास के जिलों कानपुर, कन्नौज, औरैया व अन्य जिलों में गांजा व चंदन सप्लाई करते थे. आरोपियों ने करोड़ों का माल सप्लाई करने की बात कबूल की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement