MP: नाबालिग के साथ रेप-हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा भुगत रहे युवक के घर पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर (MP Narsinghpur) में रेप व हत्या करने वाले का मकान प्रशासन ने बुलडोजर (Bulldozer) से जमींदोज करवा दिया. दरअसल, स्थानीय लोगों ने मकान के अवैध होने की शिकायत कई बार की थी. प्रशासन ने मामले की जांच की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. युवक लंबे समय से आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.

Advertisement
आरोपी के मकान को गिराता बुलडोजर. (Photo: Aajtak) आरोपी के मकान को गिराता बुलडोजर. (Photo: Aajtak)

अनुज ममार

  • नरसिंहपुर,
  • 08 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST
  • आजीवन कारावास की काट रहा है सजा
  • अपराधियों को दिया जा रहा कड़ा संदेश

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में नाबालिग से रेप और हत्या करने वाले के मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर (Bulldozer) चलवा दिया. युवक आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. उसके मकान के अवैध होने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में वार्ड 9 में दस माह पहले एक 19 साल के एक युवक ने 9 साल की लकड़ी के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी थी. लड़की की हत्या करने के बाद शव को मकान के अंदर भूसे में दबाकर फरार हो गया था. इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया था. कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इसी के साथ युवक के पिता और बहनोई को भी तीन-तीन वर्ष की सजा सुनाई गई थी.

Advertisement

लंबे समय से नागरिक कर रहे थे मामले की शिकायत

इस घटना से नाराज स्थानीय नागरिक लंबे समय से युवक के मकान को तोड़ने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मांग कर रहे थे. प्रशासन ने जांच की तो युवक का मकान अवैध पाया गया. इसके बाद प्रशासन ने  मानकर गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी. शुक्रवार को राजस्व, पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम बुलडोजर (Bulldozer) लेकर पहुंची और मकान को गिरवा दिया. एडीएम राजेश शाह ने कहा कि नाबालिग के साथ रेप व हत्या करने वाले युवक ने अवैध रूप से मकान का निर्माण किया था, जिस पर कार्रवाई की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »