सालाना 10-12 लाख में ठेके पर लाते थे बच्चे, फिर शादियों में कराते थे चोरी, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा पूरा गैंग

नाबालिग बच्चों को उनके माता-पिता से कॉन्ट्रैक्ट पर लिया जाता था और फिर ट्रेनिंग देने के बाद उनसे चोरी करवाई जाती थी. खासकर शादी-समारोह जैसे कार्यक्रमों में बच्चों को बैग या कैश पार करने के लिए भेजा जाता था. दिल्ली पुलिस ने पूरे गैंग का भंडाफोड़ किया है.

Advertisement
शादी में चोरी का फाइल फोटो. शादी में चोरी का फाइल फोटो.

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

नई दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश के एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो नाबालिग बच्चों को उनके माता-पिता से चोरी के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर लेता था. कॉन्ट्रैक्ट पर लेने के बाद बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती थी और फिर बाकायदा शादी समारोह में चोरी करवाई जाती थी. 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग बच्चे को भी पकड़ा है. ये गैंग शादी के वक्त में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में एक्टिव हो जाता था. गैंग के लोग बच्चों को इस तरीके के पकड़े पहनाते कि वह अमीर घर के दिखें और उन पर किसी को शक न हो. फिर उन्हें वह पंडाल में अंदर भेजकर खुद बाहर पार्किंग में उनका इंतजार करते थे.

Advertisement

पहले से ट्रेंड बच्चे सीधे शादी समारोह के पंडाल में स्टेज के आसपास पहुंचते या फिर ऐसी जगह जाने की कोशिश करते जहां दूल्हा-दुल्हन बैठे हों. फिर वह किसी ऐसे बैग को टारगेट करते, जिसमें उन्हें इस बात का अंदाजा मिल जाता कि उसमें कैश या ज्वैलरी हो सकती है. और फिर मौका मिलते ही वह बैग उठाकर पार्किंग में पहुंचते, जहां से गैंग के मेंबर उन्हें लेकर आराम से फरार हो जाते थे.

दिल्ली-एनसीआर में एक के बाद एक हुई छह छोरियों के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, और एक नाबालिग को पकड़ा है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. शादी समारोह के दौरान हुई चोरियों की जानकारी ली जा रही है. वहां से सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं, ताकि यह पता लग सके कि गैंग ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है. आरोपियों के पास से दिल्ली पुलिस ने एक i10 कार, 63 हजार कैश और चोरी की सोने की चेन भी बरामद की है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »