सांप, विष और रेड... एल्विश यादव की गिरफ्तारी के लिए पीछे पड़ी यूपी पुलिस, DCP बोले- तीन राज्यों में हो रही तलाश

नोएडा के सेवरोन बैंक्वेट हॉल में रेव पार्टी और उसमें सांपों के जहर के इस्तेमाल को लेकर दर्ज केस में यूट्यूबर एल्विश यादव की यूपी पुलिस तलाश कर रही है. इस बात की जानकारी नोएडा के डीसीपी ने दी है. एल्विश यादव को तीन राज्यों में ढूंढा जा रहा है. वहीं एल्विश यादव ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है और कहा है कि उनके नाम को खराब करने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement
एल्विश यादव को ढूंढ रही यूपी पुलिस एल्विश यादव को ढूंढ रही यूपी पुलिस

हिमांशु मिश्रा

  • नोएडा,
  • 03 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

नोएडा में रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बाद Big Boss ओटीटी विनर एल्विश यादव को अब तीन राज्यों में यूपी पुलिस ढूंढ रही है. नोएडा पुलिस एल्विश से संपर्क करने की कोशिश कर रही लेकिन उस तक नहीं पहुंच पा रही है. 

बता दें कि सेवरोन बैंक्वेट हॉल से जो सांप का जहर बरामद किया गया है पुलिस उसकी जांच कर रही है. 9 अलग-अलग सांप और 20ML जहर पुलिस ने बरामद की थी और मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. 

Advertisement

एल्विश यादव की हो रही तलाश: डीसीपी

नोएडा पुलिस के डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि एल्विश यादव की तलाश की जा रही है क्योंकि आरोपियों ने बताया है कि एलविश ने ऐसी रेव पार्टी आयोजित कराने वाले राहुल का नंबर दिया था. इस बीच एल्विश यादव ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है.

एल्विश की सफाई

एल्विश ने वीडियो में कहा कि जितने भी आरोप हैं बेबुनियाद हैं. सारे आरोप फर्जी हैं और इसमें 1फीसदी भी सच्चाई नहीं है. उसने कहा कि मेरा नाम खराब न करें और मैं यूपी पुलिस के साथ सहयोग करने को तैयार हूं. अगर मुझ पर एक फीसदी आरोप भी साबित हुए तो मैं इसकी जिम्मेदारी लूंगा. एल्विश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी इस मामले में गुहार लगाई है.

Advertisement

बता दें कि 2 नवंबर को नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 इलाके में छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 5 कोबरा सहित कुल 9 सांप बरामद किए थे. पुलिस ने पार्टी वाली जगह से स्नेक वेनम, पांच कोबरा, एक अजगर, दो दुमहा सांप, एक घोड़ा पछाड़ सांप बरामद की है. पुलिस ने जब पकड़े गए पांचों आरोपियों से पूछताछ की थी तो उन्होंने एल्विश यादव का नाम लिया था.

आरोपियों ने लिया एल्विश का नाम

आरोपियों ने पूछताछ मे बताया था कि एल्विश यादव की पार्टी में सांप की सप्लाई किया करते थे. इसके बाद अब पुलिस ने एल्विश के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है. यह मामला वन्य जीव संरक्षण से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक बरामद सांप की खरीद फरोख्त प्रतिबंधित हैं और इस मामले में जो धाराएं लगाई गईं हैं वो गैर जमानती हैं. ऐसे में बताया जा रहा है कि एल्विश के खिलाफ अगर पुख्ता सबूत हुए तो उनकी गिरफ्तारी तय है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »