महंत नरेंद्र गिरि की मौत का मामला, हरिद्वार में आरोपी आनंद गिरि का आश्रम सील

हरिद्वार के श्यामपुर में आनंद गिरि अपना आश्रम बना रहे थे. आश्रम की इमारत पर बुधवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई कर दी और अवैध निर्माण का हवाला देकर आश्रम की इमारत को सील कर दिया.

Advertisement
यह आश्रम की इमारत मई में भी सील कर दी गई थी (सभी फोटो- मुदित अग्रवाल) यह आश्रम की इमारत मई में भी सील कर दी गई थी (सभी फोटो- मुदित अग्रवाल)

संजय शर्मा / मुदित अग्रवाल

  • हरिद्वार,
  • 22 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST
  • हरिद्वार के श्यामपुर में बन रहा था आनंद गिरि का आश्रम
  • मई 2021 में भी इमारत पर की गई थी कार्रवाई
  • अब प्राधिकरण ने पूरी इमारत को किया सील

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत का मामला आनंद गिरि पर भारी पड़ रहा है. आनंद गिरि की गिरफ्तारी के बाद अब हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने आनंद गिरि के आश्रम को सील कर दिया है. यह कार्रवाई बुधवार को अंजाम दी गई.

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के श्यामपुर में आनंद गिरि अपना आश्रम बना रहे थे. आश्रम की इमारत पर बुधवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई कर दी और अवैध निर्माण का हवाला देकर आश्रम की इमारत को सील कर दिया.

Advertisement

जब आज तक की टीम वहां पहुंची तो पता चला कि इससे पहले भी मई में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने इस आश्रम की इमारत को सील कर दिया था. लेकिन आनंद गिरि ने अपने रसूख और संबंधों के बल पर सील खुलवा दी थी. बताया जा रहा है कि आश्रम में अवैध निर्माण किया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »