फिरोजाबादः एसजेएस इंटर कालेज के बेसमेंट में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री, ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एसजेएस इंटर कालेज के बेसमेंट पर छापा मारा. जहां अवैध शराब बनाने की एक फैक्ट्री संचालित की जा रही थी. वहां अपमिश्रित और ज़हरीली शराब तैयार कर पंचायत चुनावों में खपाने की तैयारी की जा रही थी.

Advertisement
पुलिस ने अवैध शराब के धंधे में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने अवैध शराब के धंधे में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है

अरविंद ओझा

  • फिरोजाबाद,
  • 08 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST
  • शिक्षा के मंदिर में नशे का कारोबार
  • तहखाने में बन रही थी अवैध शराब
  • गैंग के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शराब माफियाओं की कमर तोड़ने के बाद यूपी पुलिस ने फिरोजाबाद जिले में भी शराब माफियाओं के ख़िलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. हैरानी की बात ये है कि वहां एक कालेज के तहखाने में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी. पुलिस को शक है कि वहां पंचायत चुनावों में खपाने के लिए देसी शराब बनाई जा रही थी. पुलिस ने मौके से सरगना समेत तीन लोगों को पकड़ा है.

Advertisement

पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एसजेएस इंटर कालेज के बेसमेंट पर छापा मारा. जहां अवैध शराब बनाने की एक फैक्ट्री संचालित की जा रही थी. वहां अपमिश्रित और ज़हरीली शराब तैयार कर पंचायत चुनावों में खपाने की तैयारी की जा रही थी. इस काम में एक अंतरराज्यीय गैंग लगा हुआ था. पुलिस ने इस गैंग का भण्डाफोड़ करते हुए गैंग के सरगना रंजीत यादव समेत 3 बदमाशों को गिरफ़्तार कर लिया.

पुलिस ने मौके से करीब 375 लीटर एक्स्ट्रा न्यूट्रल ऐल्कोहल, 70 बोरी यूरिया, करीब 10 लीटर रंग उत्पन्न करने वाले रसायन, करीब 2000 ढक्कन, करीब 2000 ख़ाली क्वार्टर, नकली क्यूआर कोड स्टीकर्स, नकली रैपर, अवैध शराब की सप्लाई के लिए इस्तेमाल होने वाली एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार, 3 मोटर साइकिल, 44 अदद फर्ज़ी मुहरें और अवैध शराब बनाने के तमाम उपकरण बरामद किए हैं.

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने संबंधित आईपीसी और आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पकड़े गए बदमाशों से लगातार पूछताछ की जा रही है. शातिर अभियुक्तों से पूछताछ के बाद जो तथ्य उभरकर सामने आए हैं, उनके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम बनाई है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »