जयपुर कोर्ट में जेल के अंदर मिली सुरंग, पेशी से पहले भागने की थी प्लानिंग

जयपुर के एक कोर्ट में चौंकाने वाली घटना समाने आई. यहां कोर्ट में बनी अस्थायी जेल में रखे गए आरोपी ने भागने के लिए रातोंरात एक सुरंग बना दी. हालांकि वह अपने इरादों में सफल नहीं हो पाया. पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Advertisement
कोर्ट में सुरंग मिलने के बाद मामले की जांच शुरू (फोटो ANI) कोर्ट में सुरंग मिलने के बाद मामले की जांच शुरू (फोटो ANI)

देव अंकुर

  • जयपुर,
  • 01 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

जयपुर के सेशन्स कोर्ट की अस्थायी जेल में एक सुरंग मिलने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार जेल से भागने के लिए रविवार शाम और सोमवार सुबह के बीच इस सुरंग को बनाया गया था. हालांकि, कॉन्स्टेबल परम सुख और दिनेश की चौकसी की वजह से इस सुरंग का पता चल गया.

जानकारी होते ही दोनों ने अलार्म बजा दिया, जिससे आरोपियों को भागने से रोक लिया गया. मालूम हो कि विचाराधीन कैदी को बानी पार्क सत्र अदालत में पेश किया जाना था. पुलिस का मानना ​​है कि रविवार सुबह सुरंग नहीं थी. इसलिए अनुमान है कि रविवार शाम और सोमवार की सुबह के बीच विचाराधीन कैदियों/आरोपियों ने जेल से भागने के लिए यह सुरंग बनाई थी.

Advertisement

मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने से पहले आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें इस अस्थायी जेल में रखा जाता है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. कैसे जेल के अंदर इस सुरंग को बना लिया गया, इसको लेकर भी जांच चल रही है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »