बुजुर्ग मां घर चलाने के लिए बेचना चाह रही थी जमीन, बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला

कौशांबी जिले में एक कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार की सुबह भी मां-बेटे के बीच जमीन बेचने को लेकर झगड़ा हुआ और धीरेंद्र ने कुल्हाड़ी से वार कर मां की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
बेटे ने की बुजुर्ग मां की हत्या बेटे ने की बुजुर्ग मां की हत्या

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 23 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना संदीपनघाट थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव की है. यहां रहने वाली सरोज देवी (55) अपने बेटे धीरेंद्र यादव (32) के साथ रहती थीं. धीरेंद्र यादव शराब पीने का आदी है और कोई कामकाज नहीं करता. घर का खर्च चालने के लिए मां जमीन बेचना चाह रही थी. लेकिन धीरेंद्र जमीन को बेचने नहीं दे रहा था जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था.  

Advertisement

कुल्हाड़ी से काटकर बेटे ने की मां की हत्या

गुरुवार की सुबह भी मां-बेटे के बीच जमीन बेचने को लेकर झगड़ा हुआ और धीरेंद्र ने कुल्हाड़ी से वार कर मां की हत्या कर दी. सरोज देवी की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैली और ग्रामीण बड़ी तादात में मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि उनकी लाश खून से लथपथ जमीन पर पड़ी है. तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई. 

पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

इस मामले पर  ASP समर बहादुर ने बताया कि संदीपन घाट क्षेत्र में मां बेटे साथ  रहते थे. बेटे ने पारिवारिक कलह के कारण मां को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गांव के ही चौकीदार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »