Hajipur: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर रिश्तेदार के घर छिप गया आरोपी, पुलिस ने पकड़ा

घटना बिदुपुर थाने के चकौसन बाजार की है. जहां पड़ोसी युवक ने मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया. पीड़ित बच्ची के माता-पिता स्थानीय बाजार में छोटी दुकान लगाते हैं. देर शाम माता-पिता घर से बाहर गए थे.

Advertisement
मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी (File Photo) मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी (File Photo)

aajtak.in

  • हाजीपुर,
  • 24 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST
  • 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी
  • 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • भाई के ससुराल में छिपा था आरोपी

बिहार के हाजीपुर में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है. माता-पिता जब घर में नहीं थे तो पड़ोस के युवक ने लड़की को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया. पुलिस ने छापेमारी कर उसे पड़ोस के जिले से गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, घटना बिदुपुर थाने के चकौसन बाजार की है. जहां पड़ोसी युवक ने मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया. पीड़ित बच्ची के माता-पिता स्थानीय बाजार में छोटी दुकान लगाते हैं. देर शाम माता-पिता घर से बाहर गए थे. वहीं बच्ची घर में अकेली थी. मौका देखकर आरोपी मो. चांद ने बच्ची को अपनी छत पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. वहीं घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी.

Advertisement

पुलिस ने रेप की वारदात के बाद एफआईआर दर्ज कर छापेमारी शुरू की और बगल के जिले समस्तीपुर में अपने भाई के ससुराल में छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बिदुपुर थाने के एसएचओ अमरेंद्र कुमार ने बताया की वारदात के बाद इलाके में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई थी.

देखें: आजतक LIVE TV

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने टीम बना कर छापेमारी शुरू की और 24 घंटे के अंदर बगल के जिले में छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल इलाके में शांति कायम की गई है. (रिपोर्ट- संदीप आनंद)

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »