शीतलपुर में 10 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, आरोपी CISF जवान के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

शीतलपुर आसनसोल में CISF जवान रामाकांत विश्वकर्मा ने 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. आरोपी ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब वो बच्ची कच्चा आम तोड़ने गई थी. इस घटना के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. पढ़ें पूरी खबर.

Advertisement
घटना के बाद से ही मासूम बच्ची काफी सहमी हुई है  (सांकेतिक फोटो-ITG) घटना के बाद से ही मासूम बच्ची काफी सहमी हुई है (सांकेतिक फोटो-ITG)

तपस सेनगुप्ता

  • पश्चिम बर्धमान,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

 जिले के शीतलपुर में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान पर 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है. यह घटना उस वक्त हुई जब बच्ची अपनी एक छोटी साथी के साथ कच्चे आम तोड़ने के लिए क्वार्टर इलाके में गई थी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे शीतलपुर लाल बाजार इलाके में दो नाबालिग बच्चियां (एक 5 साल और दूसरी 10 साल की) आम तोड़ने के लिए पहुंची थीं. वो जगह CISF कैंप के पास मौजूद है. उसी दौरान वहां तैनात CISF जवान रमाकांत विश्वकर्मा ने उन्हें ज्यादा आम देने का लालच दिया. उसने दोनों बच्चियों से बातचीत की और उन्हें अपने क्वार्टर की ओर ले गया.

आरोप है कि जवान ने 5 साल की बच्ची को बाहर खड़ा कर दिया, जबकि 10 साल की बच्ची को अंदर ले जाकर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. जैसे ही बच्ची को खतरे का अहसास हुआ, उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया. बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए, जिसके बाद आरोपी जवान मौके से स्कूटी लेकर फरार हो गया.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत शीतलपुर स्थित CISF कैंप का घेराव कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसके साथ ही गुस्साए लोगों ने शीतलपुर के तीन नंबर गेट पर सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

पीड़िता के पिता ने सकतोड़िया फाड़ी में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. सकतोड़िया स्थानीय तृणमूल कांग्रेस से जुड़े ट्रेड यूनियन नेता बताए जा रहे हैं. स्थानीय नेता रतन मसीह और अन्य लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना था कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की. सकतोड़िया फाड़ी प्रभारी बिनय दास ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और CISF कैंप जाकर आरोपी जवान को हिरासत में लिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया है.

इस मामले में उसी दिन BNS की धारा 137(2)/351(2) और POCSO एक्ट की धारा 8/10 के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान 40 वर्षीय रमाकांत विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो CISF में तैनात था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद आसनसोल जिला अदालत में पेश किया.

Advertisement

स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता चंदन आचार्य ने बताया कि पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो सराहनीय कदम है. हालांकि उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन केंद्रीय बलों पर चुनाव की जिम्मेदारी होती है, उनके जवान द्वारा ऐसी घटना बेहद गंभीर सवाल खड़े करती है. फिलहाल, आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement