मुंबई: 5 बैगों में रुपये भरकर 5 स्टार होटल में घुसे थे सचिन वाजे, 100 दिनों के लिए बुक था कमरा

होटल में एंट्री के वक्त सचिन वाजे के हाथ में मौजूद बैग की स्कैनिंग भी हुई थी. चेकिंग कियोस्क से मिले विसुअल्स से भी इस बात की पुष्टि हुई है कि सचिन वाजे बैगों में कैश भरकर होटल में दाखिल हुए थे. चेकिंग कियोस्क पर बैठे शख्स से भी पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
सचिन वाजे को लेकर एक बड़ा खुलासा (फोटो- पीटीआई) सचिन वाजे को लेकर एक बड़ा खुलासा (फोटो- पीटीआई)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 26 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST
  • वाजे के नाम पर 100 दिन के लिए बुक था रूम
  • फर्जी पहचान पत्र दिखाकर होटल में ठहरे थे वाजे
  • एक व्यापारी ने एजेंट के जरिए बुक कराया था रूम

एंटीलिया केस में एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. मुख्य संदिग्ध सचिन वाजे 16 फरवरी को पैसों से भरे कई बैग लेकर एक फाइव स्टार होटल में घुसे थे. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि निलंबित मुंबई पुलिस अधिकारी इस दिन रुपयों से भरे पांच बैग, अपने साथ लेकर जा रहे थे. सचिन वाजे को 3 अप्रैल को एनआईए कस्टडी में भेजा गया है. 

Advertisement

आजतक ने इससे पहले रिपोर्ट किया था कि इस साल 16 फरवरी को सचिन वाजे को दक्षिणी मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में घुसते देखा गया था. यानी कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर से स्कॉर्पियो कार में जिलेटिन की छड़ और धमकी भरे खत मिलने से 10 दिन पहले वाजे को होटल के अंदर बैग्स लेकर घुसते हुए देखा गया था. 

इतना ही नहीं 16 फरवरी को होटल में सचिन वाजे के साथ एक संदिग्ध महिला भी दिखी थी. वाजे, 16 फरवरी से 20 फरवरी तक इसी होटल में ठहरे थे. वह फेक आधार कार्ड दिखाकर होटल में रह रहे थे. 

होटल में एंट्री के वक्त सचिन वाजे के हाथ में मौजूद बैगों की स्कैनिंग भी हुई थी. चेकिंग कियोस्क से मिले विसुअल्स से भी इस बात की पुष्टि हुई है कि सचिन वाजे बैग में कैश भरकर होटल में दाखिल हुए थे. चेकिंग कियोस्क पर बैठे शख्स से भी पूछताछ की जा रही है. 

Advertisement

 एनआईए अब इस मामले को लेकर होटल से मिले सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. दरअसल होटल के सीसीटीवी फुटेज में वाजे को उन बैगों के साथ देखा गया है. जानकारी के मुताबिक सचिन वाजे के लिए एक व्यापारी ने 100 दिनों के लिए होटल में कमरा बुक किया था. यह बुकिंग एक ट्रेवल एजेंट के द्वारा किया गया था. 

सचिन वाजे के साथ कार में थे मनसुख हिरेन 
एंटीलिया केस में जिस स्कॉर्पियो से जिलेटिन की छड़ें बरामद की गई थी, उसके मालिक मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ. एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सचिन वाजे और मनसुख हिरेन एक ही कार में सवार दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज 17 फरवरी का है. 

सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की एक कैब सीएसटी स्टेशन पर रुकती है, उससे मनसुख हिरेन बाहर निकलते हैं. दूसरे सीसीटीवी फुटेज में एक नीली ऑडी कार दिखाई दे रही है, जिसका इस्तेमाल सचिन वाजे कर रहे थे. यह ऑडी कार एक ट्रैफिक सिग्नल पर रूकती है, जिसमें मनसुख हिरेन सवार हो जाते हैं. 

नीली ऑडी कार को सचिन वाजे चला रहे थे और उनकी कार में मनसुख हिरेन बैठते दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि 4 मार्च को मनसुख की लाश मिली थी. उनकी संदिग्ध मौत हुई थी. परिजनों का आरोप था कि मनसुख की हत्या सचिन वाजे ने की. इस मामले की एटीएस जांच कर रही थी, लेकिन अब इस जांच को NIA ने अपने हाथ में ले लिया है.

Advertisement

इस बीच सचिन वाजे को लेकर महाराष्ट्र एटीएस सूत्रों के हवाले से खबरें हैं कि 4 मार्च को वाजे ने फोन करके मनसुख हिरेन को ठाणे बुलाया था, साथ में 3- 4 लोग भी थे और बाद में दफ्तर लौटकर वाजे ने रेड के जरिए जांच को गुमराह करने की कोशिश भी की. पुलिस को फॉरेंसिंक रिपोर्ट का इंतजार है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »