उत्तर प्रदेश के बांदा में एक 60 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला. पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी ने बहला फुसलाकर नाबालिग को अपने पास बुलाया और नदी किनारे ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज करके नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी सुंदर कोरी को अतर्रा थाना क्षेत्र के पथरा गांव से गिरफ्तार किया है. परिजनों के मुताबिक, आरोपी नाबालिग को बहलाकर अपने साथ नदी किनारे बाड़ी (सब्जियों के खेत) में ले गया. घर पहुंचकर नाबालिग ने रो-रोकर परिजनों को आपबीती बताई.
ASP बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र ने रेप की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसमें मामला दर्ज करके आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाकर कानून के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है.
सिद्धार्थ गुप्ता