यूपी के रामपुर में विवाहिता से रेप कर बनाया वीडियो, 15 माह से कर रहा था ब्लैकमेल, हुई FIR

ब्लैकमेलिंग से आजिज आकर पीड़िता ने अपने पति को घटना के संबंध में जानकारी दी तो युवक ने वीडियो वायरल कर दिया. पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

आमिर खान

  • रामपुर,
  • 08 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST
  • तमंचे के बल पर रेप कर बनाया था वीडियो
  • पति को बताया तो आरोपी ने किया वायरल
  • मामला दर्ज कर जांच में जुटी शाहबाद पुलिस

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं थम नहीं रही हैं. अभी हाथरस का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब रामपुर में भी विवाहिता से रेप की घटना सामने आई है. विवाहिता ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसके साथ तमंचे के बल पर रेप किया गया और उसका वीडियो बना लिया. वीडियो केॆ आधार पर युवक 15 महीनों से ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था.

Advertisement

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है. ब्लैकमेलिंग से आजिज आकर पीड़िता ने अपने पति को घटना के संबंध में जानकारी दी तो युवक ने वीडियो वायरल कर दिया. पीड़ित महिला की शिकायत पर शाहबाद थाने की पुलिस आरोपी अमरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक ने बच्चों को मारने की धमकी देकर रेप किया और इस संबंध में किसी को जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि घटना की जानकारी पति को दी तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया. वह 15 महीने से परेशान कर रहा है. वह रास्ते में भी मिल जाता है तो परेशान करता है. पीड़िता के पति ने कहा कि हमारे घर में वह एक बार घुसा तो हमारे समाज के लोगों ने फैसला कर दिया था. हम इसे ऐसी सजा दिलाना चाहते हैं कि किसी की भी मां, बहन और बेटी के साथ कोई ऐसी हरकत करने की सोच भी न सके.

Advertisement

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता दो बच्चों की मां है. उसने गांव के ही एक युवक के खिलाफ शिकायत दी है. महिला की तहरीर के आधार पर थाना शाहबाद में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि विवेचना की जा रही है. वीडियो और सभी साक्ष्यों का परीक्षण कर जैसी स्थिति होगी, कार्रवाई की जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »