गोरखपुर: पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक आरोपी घायल

गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा में पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई. पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी है.

Advertisement
एनकाउंटर में एक आरोपी को लगी गोली. एनकाउंटर में एक आरोपी को लगी गोली.

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर,
  • 17 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST
  • गोरखपुर पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़
  • मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर को लगी गोली
  • 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, दो खोखे बरामद

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की कार्रवाई में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई. घायल पशु तस्कर को पुलिस हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. मामला चौरी चौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा का है. आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस और दो खोखे भी बरामद हुए हुए हैं.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, जौनपुर के पशु तस्कर ट्रक में 27 पशुओं को लादकर फोरलेन होते हुए बिहार जा रहे थे. मुखबिर की सूचना पर चौरीचौरा व क्राइम ब्रांच की पुलिस ने सोनबरसा बाजार के पास तस्करों को रोकने की कोशिश की. पुलिस को देखते ही ट्रक के अंदर से पशु तस्करों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की. इसमें एक तस्कर की पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया.

तस्कर की पहचान जौनपुर के सरपतहा थाने के बिसौनी निवासी 26 वर्षीय इमरान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इमरान जौनपुर का शातिर बदमाश है और पशुओं की तस्करी करता है. उसके ​खिलाफ कई केस भी दर्ज हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी डॉ. विपिन तांडा, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी व सीओ चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय मौके पर पहुंच गए. एसएसपी विपिन ताडा ने इस कार्रवाई से खुश होकर पुलिस टीम को 25000 रुपये का इनाम दिया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »