आगरा: अमित शाह का रिश्तेदार बताकर बीजेपी विधायक से कर रहा था ठगी, शॉपिंग से खुला राज

गृह मंत्री अमित शाह का भांजा बनकर आगरा पहुंचे जालसाज को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए इस शातिर जालसाज का नाम विराज शाह है. गूगल से जानकारी लेने के बाद पता चला किया यह युवक फर्जी है और गृह मंत्री का भांजा नहीं है.

Advertisement
जालसाज विराज शाह को पुलिस ने पकड़ा (फोटो आजतक) जालसाज विराज शाह को पुलिस ने पकड़ा (फोटो आजतक)

अरविंद शर्मा

  • आगरा,
  • 30 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST
  • उज्जैन MLA के साथ भी ठगी करने का किया प्रयास
  • 40 हजार रुपयों की शॉपिंग कर डाली
  • पुलिस ने जालसाज विराज शाह को किया अरेस्ट

गृह मंत्री अमित शाह का भांजा बनकर आगरा पहुंचे जालसाज को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए इस शातिर जालसाज का नाम विराज शाह है. खुद को गृह मंत्री अमित शाह का भांजा बताने वाला विराज शाह बीजेपी के विधायक योगेंद्र उपाध्याय के घर ठगी के इरादे से पहुंचा था. 

विधायक के घर पहुंचकर इस जालसाज विराज शाह ने कहा कि वो एक होटल खरीदना चाहता है. फिर विधायक के बेटे के साथ बाजार गया और करीब 40 हजार रुपयों की शॉपिंग कर डाली.

Advertisement

शातिर विराज शाह ने शॉपिंग का बिल विधायक के बेटे को भरने के लिए कहा. यहीं से मामला बिगड़ गया और पोल खुल गई. आरोपी इससे पहले 2016 में उज्जैन विधायक से भी ठगी करने का प्रयास कर चुका है.

गूगल से जानकारी लेने के बाद पता चला किया यह युवक फर्जी और गृह मंत्री का भांजा नहीं है. विधायक और उनके परिवार ने युवक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी ये शातिर बदमाश कई नेताओं को अपना शिकार बना चुका है. 

देखें: आजतक LIVE TV

नाई की मंडी थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है.  एसपी सिटी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी युवक पूर्व में भी इस तरह का फर्जीवाड़ा कर चुका है.  आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

ये भी पढ़े

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »