नोएडा में 'गालीबाज' महिला गिरफ्तार, RWA ने मालिक से कहा- खाली कराओ घर

नोएडा में एक गालीबाज महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रही है. पुलिस ने इसके आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया है. महिला सोसायटी में किराये पर रहती है, अब सोसायटी प्रबंधन ने उसके मकान मालिक से घर खाली कराने के लिए कहा है.

Advertisement
'गालीबाज' महिला का वीडियो वायरल 'गालीबाज' महिला का वीडियो वायरल

आशुतोष मिश्रा

  • नोएडा,
  • 21 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी के मामले के बाद अब नोएडा में एक 'गालीबाज' महिला का वीडियो भी सामने आया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इसके वीडियो के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं सोसायटी के RWA ने महिला के मकान मालिक से घर खाली कराने के लिए कहा है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो की घटना नोएडा के थाना सेक्टर-126 के तहत आने वाली जेपी विशटाउन सोसायटी की है. वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान भव्या रॉय के तौर पर की गई है. जेपी विशटाउन सोसायटी का कहना है कि महिला कुछ वक्त पहले ही यहां रहने आई है. वो सोसायटी में किराये से रहती है. अब RWA ने उसके फ्लैट के असली मालिक से घर खाली कराने के लिए कहा है. 

गाली-गलौच का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि गार्ड ने गेट खोलने में देरी की तो कथित तौर पर नशे में धुत महिला ने गाली-गलौच शुरू कर दी. वायरल वीडियो में महिला बार-बार गार्ड का कॉलर पकड़कर खींचतान कर रही है. वहीं दूसरा गार्ड समझाने आता है तो वह उससे भी गाली-गलौच करने लगती है. जिसका वीडियो किसी ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर नोएडा पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज किया गिरफ्तार

थाना नोएडा सेक्टर-126 पुलिस ने भाव्या रॉय के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 153-A, 323, 504, 505(2), 506 के महत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

सिक्योरिटी गार्ड ने सुनाई अपनी आपबीती

वहीं महिला वीडियो में जिस गार्ड की वर्दी खींचती दिखाई दे रही हैं, उसने अपनी आपबीती बताई है. सिक्योरिटी गार्ड अनूप कुमार का कहना है कि वह गेट पर गाड़ी चेक कर रहा था. एक गाड़ी पहले से खड़ी थी और मैडम की गाड़ी पीछे आकर लगी थी. मैं उनके पास गया और बोला कि कुछ मिनट लगेंगे, आगे एक गाड़ी खड़ी है. इसके बाद मैडम भड़क गईं, गाली देने लगीं.

हम गाली सुनते-सहन करते हैं, अब वर्दी ही फाड़ दी

मैडम नशे में थीं, मेरे सुपर वाइजर आ गए, उनके साथ भी बदतमीजी करने लगीं. मेरी वर्दी फाड़ दी, हम लोगों की सुरक्षा करते हैं और हम लोगों के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है. हमारी अपील है कि हम गार्ड लोगों को भी इज्जत दी जाए. हम गाली सुनते हैं और सहन करते हैं. लेकिन इस बार तो वर्दी ही फाड़ दी. मैडम नशे में सोसायटी के लोगों को और जो बिहार के रहने वाले हैं उनको भी गाली बक रही थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »