गोलियों की गूंज से फिर थर्राया बेगूसराय, युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर गोलीबारी हुई है. बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सौरभ कुमार

  • बेगूसराय,
  • 21 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

बिहार का बेगूसराय एक बार फिर गोलियों की गूंज से थर्रा गया. बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी.

घायल युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोलीबारी की यह घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पंचबा गांव में हुई है.

बता दें कि बीते दिनों चार युवकों ने बेगूसराय में अंधाधुंध गोलियां चलाकर सनसनी मचा दी थी. इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए थे. पुलिस ने एसटीएफ की मदद से 72 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »