मथुरा: बाबा पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची तो बोले- अपना गला काट लूंगा

मामला मंगलवार का है. एक महिला ने आरोप लगाया कि वह 3 अक्टूबर को स्कूटी से अपने घर जा रही थी. वह देव मुरारी बापू के घर के सामने ब्रेकर पर गिर गई. जब उन्होंने स्पीड ब्रेकर को गलत बताते हुए लोगों के गिरने की बात कही को देव मुरारी उन्हें गालियां देने लगा और गलत तरीके से धक्का दिया.

Advertisement
देव मुरारी बापू गिरफ्तार देव मुरारी बापू गिरफ्तार

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा,
  • 02 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST
  • महिला ने संत देव मुरारी बापू पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप
  • महिला का आरोप- मुरारी बापू ने जान से मारने की धमकी दी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में संत देव मुरारी बापू पर महिला ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. इसके बाद संत ने आत्महत्या की चेतावनी दे डाली. पुलिस ने देव मुरारी बापू को गिरफ्तार कर लिया है. 

मामला मंगलवार का है. एक महिला ने आरोप लगाया कि वह 3 अक्टूबर को स्कूटी से अपने घर जा रही थी. वह देव मुरारी बापू के घर के सामने ब्रेकर पर गिर गई. जब उन्होंने स्पीड ब्रेकर को गलत बताते हुए लोगों के गिरने की बात कही को देव मुरारी उन्हें गालियां देने लगा और गलत तरीके से धक्का दिया. 

Advertisement

महिला ने लगाया वसूली का भी आरोप 
 

पीड़िता का आरोप है कि किशोरपुरा के रहने वाले सौरभ गौतम और गौरव गौतम पर उनके 35 लाख रुपये बकाया हैं. इसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है. कुछ दिन पहले देव मुरारी बापू, सौरभ, गौरव, दो अन्य लोगों को लेकर उनके घर पहुंचे. गाली गलौज करते हुए हथियार निकालकर धमकी देते हुए केस वापस लेने के लिए कहा और 10 लाख रुपये भी मांगे. 

पुलिस ने मामला किया दर्ज 

पीड़िता का आरोप है कि 3 दिन पहले आरोपियों ने उनके पीछे गाड़ी लगा दी. इसमें कई लोग सवार थे. उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी. इस संबंध में उन्होंने संत देव मुरारी बापू, गौरव, सौरभ और दो अन्य के खिलाफ कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

मेरे साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र : देव मुरारी

बुधवार को देव मुरारी बापू ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनका महिला से कोई वाद-विवाद नहीं है. महिला से कोई रुपया का लेन देन नही है. उन्होंने न तो धमकाया है, न ही गाली दी. वे हिंदुत्व को लेकर काम कर रहे हैं. कुछ लोग उन्हें रोकना चाहते हैं. उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पुलिस 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्म भूमि स्थान की शाही ईदगाह के लिए पदयात्रा को कमजोर करना चाहती है, यह मेरे साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र है. उन्होंने धमकी दी थी कि वे बुधवार दोपहर दो बजे आत्महत्या कर लेंगे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »