मैनपुरी में ऑनर किलिंग: घर में घुसकर दंपत्ति को गोली मारी, मौके पर ही दुल्हन की मौत

यूपी के मैनपुरी में ऑनर किलिंग के मामले ने हर किसी को चौंका दिया है. शादी से खफा दुल्हन के परिजनों ने ससुराल में जाकर गोलीबारी की. इस घटना में दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

पुष्पेंद्र सिंह

  • मैनपुरी,
  • 26 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 11:42 PM IST
  • प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारी गोली
  • इस घटना में दुल्हन की मौके पर ही मौत, दूल्हे समेत दो लोग जख्मी

यूपी के मैनपुरी में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर नवविवाहित दंपत्ति को गोली मार दी. इस घटना में दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूल्हे के अलावा दो अन्य परिजन घायल हो गए. घायलों को मैनपुरी जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की है.

Advertisement

पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना का है. कोमल और करण का अफेयर पिछले एक साल से चल रहा था, जिसका कोमल के परिजन विरोध कर रहे थे. कड़ी मशक्कत के बाद कोमल और करण की शादी हो पाई थी और वह अपनी ससुराल पुरोहिताना में रह रही थी.

इस बीच कोमल के भाई और चाचा के साथ अन्य लोगों ने घर में घुसकर कोमल और उसके पति करण को गोली मार दी. मौके पर बचाने आए अन्य लोगों को भी तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया. घटना में कोमल की मौके पर ही मौत हो गई तो पति करण, उसकी मां पिंकी और भाई रॉकी घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »