नागपुर: गर्लफ्रेंड को किडनैप कर वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, मर्डर की प्लानिंग फेल, युवक गिरफ्तार

महाराष्ट्र (Maharashtra) में युवक ने अपनी 17 साल की गर्लफ्रेंड को किडनैप कर लिया था. उसने उसके साथ मारपीट की और वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया.

Advertisement
गर्लफ्रेंड को किडनैप कर इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो गर्लफ्रेंड को किडनैप कर इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

aajtak.in

  • नागपुर,
  • 05 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST
  • महाराष्ट्र में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को किडनैप किया
  • किडनैपिंग का वीडियो खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

महाराष्ट्र (Maharashtra) में नागपुर पुलिस ने 19 साल के एक युवक गिरफ्तार किया है. उसपर 17 साल की अपनी गर्लफ्रेंड को किडनैप करने और उसका मर्डर करने की कोशिश का आरोप है. युवक ने लड़की की किडनैपिंग के बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था. इस वारदात में उसकी मदद करनेवाले दोस्त की भी गिरफ्तारी हुई है.

आरोपी समीर खान और लड़की के बीच 2019 में एक दोस्त के जरिए जान-पहचान हुई थी. उसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए. दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और बीते कुछ वक्त तक टिकटॉक ऐप वीडियो भी अपलोड करते थे.

Advertisement

दूसरे से रिलेशन का शक था

पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के आधार पर बताया कि समीर ने लड़की से शादी का वादा किया था और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे. इस बीच समीर को लड़की पर किसी और के साथ रिलेशन में होने का शक होने लगा. जानकारी के मुताबिक, 18 जून को खान ने लड़की को कमल चौक इलाके में अपने दोस्त शाकिन सिद्दीकी (25) की मदद से जबरन बाइक पर बैठाया और वहां से उसे विटा भट्टी इलाके में ले गया. फिर समीर ने अपहरण का वीडियो बनाया और इसे अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. उसने लड़की संग मारपीट भी की थी.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की को कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश भी की थी लेकिन वह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हुई. इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने ट्विटर के जरिये पुलिस को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »