लखनऊ: पुलिस चौकी के पास मिला 12 साल की लड़की का शव, रेप का आरोप

लखनऊ में पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर संदिग्ध परिस्थियों में 12 वर्षीय लड़की का शव मिला है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चादर में लपेट कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 23 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST
  • लखनऊ में मिला लड़की का शव
  • पुलिस चौकी से कुछ दूर मिला शव
  • रेप के बाद हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां लखनऊ में पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर एक 12 साल की लड़की का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. परिजनों ने रेप और हत्या का आरोप लगाया है.

लखनऊ में पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर संदिग्ध परिस्थियों में 12 वर्षीय लड़की का शव मिला है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चादर में लपेट कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई. फिलहाल, पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के पारा थाना स्थित मोहान चौकी के पास 12 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ. पुलिस ने शिनाख्त की तो पता चला कि एक दिन पहले ही किशोरी संदिग्ध परिस्थियों में गायब हो गई थी, जो कि सरोषा गांव की रहने वाली है. आरोप है कि किशोरी के शव को पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर मौजूद नहर में बदमाशों ने जंगली बबूल के सहारे दबाया और फरार हो गए.

परिजनों का आरोप

वहीं परिजनों का आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है और बाद में उसकी हत्या कर दी गई है. एक दिन पहले ही किशोरी गांव से गायब हो गई थी और उसको खोजा जा रहा था. वहीं डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के मुताबिक 12 साल की किशोरी गायब थी और नहर के किनारे उसका शव बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »