सनकी आशिक ने शादीशुदा महिला पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, दौड़कर घर में घुसी तो भी नहीं बची जान

Delhi News: दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई. इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Advertisement
महिला के पीछे दौड़ता हुआ आरोपी. महिला के पीछे दौड़ता हुआ आरोपी.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST
  • 2 बच्चों का बाप है आरोपी
  • महिला भी थी 2 बच्चों की मां

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में दिनदहाड़े सिरफिरे आशिक ने एक महिला के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हमला कर दिया. घायल होने के बाद महिला अपनी जान बचाने के लिए एक घर में घुस गई. जहां रहने वाले लोगों ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, अशोक पार्क स्थित गली-संख्या-08 के पास राधे श्याम की कबाड़ी  की दुकान है. दुकान के समीप ही उसका घर है. दोपहर करीब ढ़ाई बजे राधेश्याम को किसी ने बताया कि गली में एक महिला को कोई चाकू मार रहा है. राधेश्याम तुरंत गली की ओर दौड़ा तो देखा एक महिला उसके घर में घुसी है. घर के अंदर जाकर देखा तो महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चाकू के घाव थे. महिला जमीन पर गिर पड़ी,जिसे राधे श्याम ने अपने भाई की मदद से स्कूटी से तुरंत दीनदयाल हॉस्पिटल  में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
 
वहीं, हॉस्पिटल से ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. वहीं, आरोपित भैरव भी शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं. मजदूर वर्ग से ताल्लुक रखने वाला भैरव और मृतका आरती सागरपुर के अलग-अलग इलाकों में रहते थे. 

Advertisement

फिलहाल सागर पुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल हॉस्पिटल  के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है. साथ ही पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि महिला अशोक पार्क कैसे आई? क्या उसे भैरव ने बुलाया था या फिर महिला किसी काम से आई थी? फिलहाल पुलिस सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है. 

(इनपुट: ओपी शुक्ला)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »