कोलकाता पुलिस ने बीजेपी नेता अनुपम हाजरा को भेजा नोटिस

खबर है कि कोलकाता पुलिस ने बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के बंगाल उपाध्यक्ष संकुदेब पांडा को नोटिस भेजा है. हालांकि, अनुपम हाजरा का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है.

Advertisement
बीजेपी नेता अनुपम हाजरा (फाइल फोटो) बीजेपी नेता अनुपम हाजरा (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

पश्चिम बंगाल पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो नेताओं को नोटिस भेजा है. खबर है कि कोलकाता पुलिस ने बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के बंगाल उपाध्यक्ष संकुदेब पांडा को नोटिस भेजा है. हालांकि, अनुपम हाजरा का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है.

बताया जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा ने रेप और मर्डर केस में पीड़ित परिवार की मुलाकात राज्यपाल जगदीप धनखड़ से कराई थी. इसी मामले में बंगाल पुलिस ने ईमेल के जरिए अनुपम हाजरा को नोटिस भेजा है. इस नोटिस पर 16 फरवरी की तारीख है.

Advertisement

हालांकि, बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा ने कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »