कोलकाता गैंगरेप के आरोपी को अलीगढ़ में RPF ने पकड़ा, फ्लाइट से भेजा वापस 

कंट्रोल रूम की सूचना पर अलीगढ़ आरपीएफ की टीम ने कोलकाता में गैंगरेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फोटो के आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त की. आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है. वह कालका मेल के जनरल कोच में सफर कर रहा था.

Advertisement
गैंगरेप के आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है. गैंगरेप के आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है.

शिवम सारस्वत

  • अलीगढ़,
  • 11 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:44 AM IST

कोलकाता के थाना टीटागढ़ में हुई गैंगरेप की घटना में फरार आरोपी जुनैद अख्तर को आरपीएफ ने अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कालका मेल के जनरल कोच में सवार होकर फरार हो रहा था. इसकी जानकारी मिलने के बाद ट्रेन में चेकिंग के लिए टूंडला कंट्रोलर को बताया गया. मगर, तब तक ट्रेन अलीगढ़ के लिए रवाना हो चुकी थी. 

Advertisement

इस पर अलीगढ़ आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा को चेकिंग के निर्देश दिए गए. आरपीएफ ने ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने पर उसे घेर लिया. आरपीएफ को आरोपी की फोटो भी मुहैया करा दी गई थी. 

बिहार का रहने वाला है आरोपी

इससे आरोपी की शिनाख्त करने में आसानी हो गई और पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में कोलकाता पुलिस को सूचना दे दी गई है. आरोपी को दिल्ली के रास्ते फ्लाइट के जरिए कोलकाता आरपीएफ की सुरक्षा में भेज दिया गया है. आरोपी जुनैद अख्तर बिहार के अफौर, ईस्ट टोला नगरा, थाना खैरा, जिला सारन का रहने वाला है. 

मामले में आरपीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव वर्मा ने बताया, शुक्रवार शाम 6:30 सूचना मिली थी कि रेप का आरोपी कालका मेल से सफर कर रहा है. उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ है. इसके साथ ही आरोपी की फोटो भी भेजी गई थी. प्लेटफार्म नंबर चार पर ट्रेन पहुंचने पर जनरल बोगी में आरोपी बैठा था.

Advertisement

राजीव वर्मा ने आगे कहा, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ गैंग रेप का एक मुकदमा दर्ज है. इसके बाद उसे थाने ले जाया गया और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई. निर्देश मिला कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाकर आरोपी को सुपुर्द करना है. उसे पश्चिम बंगाल थाने की पुलिस फ्लाइट से वापस लेकर जाएगी.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »