डेढ़ मिनट करवाया इंतजार तो गुस्से में आए अफसर, कर्मचारी को पीटा, CM ने वीडियो देखा और...

रांची में नगर निगम के सफाईकर्मी से मारपीट मामले में नामकुम के सीओ विनोद प्रजापति को सस्पेंड कर दिया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन में सीओ के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

Advertisement
सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की पूरी घटना. सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की पूरी घटना.

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 18 मई 2022,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST
  • नगर निगम कर्मचारी से मारपीट का मामला
  • नामकुम के सीओ विनोद प्रजापति हुए सस्पेंड
  • सीएम हेमंत सोरेन ने दिया था कार्रवाई का निर्देश

रांची के एक सरकारी अधिकारी ने नगर निगम के सफाईकर्मी पिंटू कच्छप की लात और घूंसों से पिटाई कर डाली. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मामला सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंचा और उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. जिसके बाद सीओ विनोद प्रजापति को सस्पेंड कर दिया गया है.

दरअसल, नगर निगम सफाईकर्मी पिंटू बरियातू स्थित आर्मी कैंप के पास स्थित राधा-कृष्ण अपार्टमेंट के पास सड़क पर कूड़ा वाहन खड़ा करके कचरे को उठा रहा था. उसी दौरान नामकुम के सीओ विनोद प्रजापति वहां से गुजर रहे थे. लेकिन उन्हें कूड़ा वाहन खड़ा होने के कारण डेढ़ मिनट तक रुकना पड़ा. सीओ को इस बात पर इतना गुस्सा आ गया कि वह अपनी गाड़ी से उतरे और उन्होंने सफाईकर्मी पिंटू की पिटाई कर डाली. वह बेरहमी से पिंटू को पीटते रहे. उस पर लात-घूंसे बरसाते रहे. देखें Video:

Advertisement

बरियातू थाना के दारोगा अनुभव सिन्हा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया. सीओ ने अपनी गलती मानते हुए सफाईकर्मी से माफी भी मांग ली. इस कारण मामले में केस दर्ज नहीं किया गया. लेकिन सफाईकर्मी से मारपीट करने का यह मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच गया.

वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने मामले की जांच करने और नामकुम सीओ पर कार्रवाई का निर्देश दिया और सीओ को सस्पेंड कर दिया गया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement