रायपुर में IAF के विंग कमांडर की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास में फंदे से लटके मिले विपुल यादव

रायपुर की MLA कॉलोनी में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर विपुल यादव (39) अपने घर में फंदे से लटके पाए गए. इस घटना से कालोनी में हड़कंप मच गया. अब तेलीबांधा पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. ये मामला पुलिस के लिए पहेली बन गया है.

Advertisement
पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है (फोटो-ITG) पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है (फोटो-ITG)

सुमी राजाप्पन

  • रायपुर,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, 39 वर्षीय विंग कमांडर विपुल यादव अपने घर में फंदे से लटके हुए पाए गए. यह घटना रायपुर की MLA कॉलोनी में स्थित उनके सरकारी आवास में हुई. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. फौरन पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई.

Advertisement

फंदे से लटके थे विपुल यादव
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विंग कमांडर विपुल यादव अपने आवास में फंदे से लटके हुए पाए गए. बताया जा रहा है कि यह घर पुरैना स्थित MLA रेस्ट हाउस कॉम्प्लेक्स के बंगला नंबर 79 में है. जब परिवार या आसपास के लोगों को घटना का पता चला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया.

हरियाणा के रहने वाले थे विपुल
मृतक की पहचान विंग कमांडर विपुल यादव (39) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे. वे भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे और फिलहाल रायपुर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. बताया जा रहा है कि वे MLA कॉलोनी के इसी सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. अचानक हुई इस घटना से उनके परिवार और परिचितों में शोक की लहर है.

Advertisement

मौके पर पहुंचे आला अफसर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. तेलीबांधा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. पुलिस ने कमरे की जांच कर साक्ष्य इकट्ठा किए हैं. शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके.

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर विंग कमांडर ने ऐसा कदम क्यों उठाया. जांच के दौरान परिवार के सदस्यों और परिचितों से भी पूछताछ की जा सकती है. साथ ही पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग तो नहीं मिला. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह और हालात के बारे में जानकारी मिल सकेगी. अभी मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement