पैरों से गला दबाकर की पत्नी की हत्या, फिर कब्रिस्तान में दफना दिया शव

Rajasthan: धौलपुर में चार महीने पहले पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दहेज में एक लाख रुपए और कार न मिलने के कारण पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की थी.

Advertisement
पुलिस ने शव को कब्रिस्तान से निकलवाकर करवाया पोस्टमार्टम. पुलिस ने शव को कब्रिस्तान से निकलवाकर करवाया पोस्टमार्टम.

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर,
  • 10 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 2:10 AM IST
  • दहेज के लिए पैरों से गला दबाकर पत्नी की हत्या
  • हत्या के बाद शव को कब्रिस्तान में दफनाया था

राजस्थान के धौलपुर जिले में चार महीने पहले महिला की हत्या मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. दहेज में एक लाख रुपए और कार न मिलने के कारण पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की थी. मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कब्र से शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. रिपोर्ट के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

यह मामला जिले के बाड़ी कोतवाली थानाक्षेत्र का है. यहां 4 अप्रैल को वकील नामक शख्स ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें बताया था कि उन्होंने दो बेटियों की शादी साल 2015 में गुमट बाड़ी में करवाई थी.

बड़ी बेटी शकीला का पति बल्लू अक्सर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था. बल्लू और उसके परिजन शकीला से दहेज में एक लाख रुपे नकद और कार की मांग कर रहे थे. उन्होंने पहले ही काफी दहेज दिया था. लेकिन फिर भी वे लोग और दहेज की मांग कर रहे थे. बल्लू परिवार वालों के साथ मिलकर शकीला को मारता-पीटता भी था. उसने तीन साल पहले उसे जिंदा जलाने की कोशिश भी की थी.

पीड़िता के पिता ने बताया कि लेकिन उस समय वे रिश्तेदारों के साथ मिलकर शकीला के ससुराल गए और बात करके मामले को सुलझा लिया गया. फिर शकीला के बच्चे पैदा हुए. लेकिन ससुराल वाले तब भी शकीला को परेशान करते रहते थे. इसी बीच 7 मार्च को उन्हें सूचना मिली की उनकी बेटी की अचानक से मौत हो गई है.

Advertisement
आरोपी पति बल्लू (फाइल फोटो)

पैरों से गला दबाकर की पत्नी की हत्या

मायके वालों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई. पुलिस ने कब्रिस्तान से शव निकलवा कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू की तो पुलिस के भी होश उड़ गए.

पता चला कि महिला की हत्या की गई है. पुलिस ने मृतका के पति बल्लू से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल लिया. बल्लू ने बताया कि उसने पत्नी के गले को अपने पैरों से दबाकर उसकी हत्या की थी.

बाड़ी के पुलिस उप अधीक्षक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »