गाजियाबाद में सरेआम लाठी-डंडे से हमले का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

लोनी बॉर्डर इलाके की संगम विहार कॉलोनी में रहने वाले राहुल का मामूली बात पर पड़ोसी से विवाद हो गया था. इसके बाद 3 युवकों ने मिलकर राहुल को लाठी-डंडों से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया था. मारपीट की घटना का किसी ने वीडियो बना लिया था. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. 

Advertisement
मारपीट मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार (फोटो- आजतक) मारपीट मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार (फोटो- आजतक)

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 23 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST
  • गाजियाबाद के लोनी इलाके में हुई थी मारपीट की घटना
  • एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके में युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में कुछ लड़के मिलकर एक युवक को लाठी-डंडे से बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे थे. 

इस मामले में पीड़ित युवक ने थाना लोनी बॉर्डर में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना लोनी बॉर्डर इलाके की संगम विहार कॉलोनी में रहने वाले राहुल का मामूली बात पर पड़ोसी से विवाद हो गया था. इसके बाद 3 युवकों ने मिलकर राहुल को लाठी-डंडों से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया था. मारपीट की घटना का किसी ने वीडियो बना लिया था. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. 

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. पीड़ित राहुल ने इस मामले में थाना लोनी बॉर्डर में 3 लड़कों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement