होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का विशेष इंतजाम, ओवर स्पीडिंग पकड़ने के लिए लगाए रडार

ऐसे लोग जो ओवर स्पीड में गाड़ी चलाते हैं. उल्टा सीधा स्टंटबाजी करते हैं. तीन सवारी बिठाते हैं, बिना हेलमेट हैं या बिना लाइसेंस के चलते हैं. या नाबालिग हैं, ऐसे सभी बाइक सवारों को पकड़ने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने इंतजाम कर लिए हैं.

Advertisement
होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की तैयारियां (फाइल फोटो) होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की तैयारियां (फाइल फोटो)

तनसीम हैदर / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 27 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर रद्द हो सकता है लाइसेंस
  • दिल्ली पुलिस ने तैनात करेगी स्पेशल चेकिंग टीमें
  • ओवर स्पीडिंग पकड़ने के लिए लगाई जा रही है रडार

होली पर भांग, दारु, गांजा पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. दोपहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने अपने प्लान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया है. ऐसे लोग जो ओवर स्पीड में गाड़ी चलाते हैं. उल्टा सीधा स्टंटबाजी करते हैं. तीन सवारी लेकर चलते हैं, बिना हेलमेट हैं या बिना लाइसेंस के चलते हैं. या नाबालिग हैं, ऐसे सभी बाइक सवारों को पकड़ने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने इंतजामात कर लिए हैं.

Advertisement

29 मार्च, सोमवार के दिन देश भर में होली मनाई जाएगी. बाइक सवारों की सुरक्षा के लिए और दोपहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस, स्पेशल चेकिंग टीम तैनात करेगी. ये स्पेशल चेकिंग टीम हर प्रमुख चौराहे पर तैनात की जाएगी, या ऐसे सभी पॉइंट्स पर जहां दुर्घटना की संभवनाएं हैं, वहां पर ट्रैफिक पुलिस की स्पेशल चेकिंग टीम तैनात की जा रही हैं.

ये टीम तय नियमों के आधार पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे. दिल्ली पुलिस के अनुसार ऐसे मामलों में वाहन चालक का लाइसेंस जब्त किया जा सकता है. जिसे तीन महीने तक के लिए सस्पेंड किया जा सकता है.

तेज बाइक चलाने वालों को पकड़ने के लिए जगह-जगह रडार लगाई जा रही हैं. दिल्ली सरकार ने भी कोरोना के समय आ रहे त्योहारों को लेकर अपने निर्देश जारी कर दिए हैं. होली, शब ए बरात और नवरात्रि जैसे त्योहारों को सार्वजनिक स्थलों पर मनाने से मनाही की गई है. जो भी ऐसा करते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कोरोना नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के निर्देश

1--शराब पीकर गाड़ी न चलाएं
2--तय स्पीड से गाड़ी चलाएं
3--लाल बत्ती का सम्मान करें
4-किसी भी गाड़ी के साथ रेस न करे
5--दोपहिया वाहन चालक बिना हैलमेट के न निकलें
6--जिग-जैग और खतरनाक तरीक़े से गाड़ी न चलाएं
7--सड़क पर और सार्वजनिक जगहों पर होली न खेले
8--फेस मास्क जरूर लगाएं
9--सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखे
10--सार्वजनिक जगहों पर न थूके

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »