दिल्ली: पटेल नगर के पॉश इलाके में लूट, बदमाशों ने नौकरानी का किया कत्ल

दिल्ली के पटेलनगर में लूटपाट की खबर सामने आई है. बदमाशों ने लूट का विरोध करने वाली नौकरानी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

Advertisement
बदमाशों ने की थी महिला की पिटाई, हुई मौत. (सांकेतिक तस्वीर) बदमाशों ने की थी महिला की पिटाई, हुई मौत. (सांकेतिक तस्वीर)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST
  • नौकरानी को पीटकर फरार हुए बदमाश
  • घर पर नहीं था मकान मालिक का परिवार
  • अस्पताल ले जाते वक्त हुई महिला की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पटेल नगर के एक पॉश इलाके में स्थित घर में लूटपाट की वारदात सामने आई है. लूटपाट के दौरान एक नौकरानी की बदमाशों ने हत्या कर दी और घर में रखे सभी कीमती सामान लेकर फरार हो गए. वारदात के वक्त परिवार खाना खाने बाहर गया हुआ था. घर में कुछ लेबर रिनोवेशन के काम में भी लगे हुए थे, जो वारदात के बाद से ही फरार हैं.

Advertisement

दरअसल रविवार की शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पुलिस को पूर्वी पटेल नगर इलाके से एक पीसीआर कॉल मिली कि एक घर में कुछ बदमाशों ने एक नौकरानी को पीटा है, जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गई हैं. पुलिस को यह भी सूचना मिली कि घर में बदमाशों ने लूटपाट की है. जब तक एंबुलेंस वहां पहुंची और नौकरी को अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया.

नौकरानी का नाम सरिता है. 35 वर्षीय सविता ईस्ट पटेल नगर के इस फ्लैट में पिछले काफी समय से काम कर रही थीं. पुलिस का कहना है कि इस घर में कुछ मजदूर काम के लिए लगे हुए थे. रविवार के दिन जब घर के मालिक दोपहर के लंच के लिए बाहर जा रहे थे तो उनकी बात हुई थी कि काम खत्म करके जब लेबर घर से जाएंगे 15 से 20 मिनट बाद तो नौकरानी सरिता भी अपने घर के लिए निकल जाएगी.

Advertisement

बेटे की हत्या कर मां ने घर में ही दफनाया, नए फर्श से हुआ खुलासा
 

घर से जूलरी, कैश गायब

शाम को करीब 5:30 बजे जब घर के मालिक वापस आए और उन्होंने गार्ड से पूछा कि नौकरानी गई कि नहीं गई तो पता लगा वह तो घायल हालत में पड़ी हुई है, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया. पुलिस के मुताबिक घर से कैश और ज्वेलरी और कुछ कीमती सामान गायब हुए हैं.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले में हत्या और लूटपाट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने आसपास के कई सारे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है. अभी तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »