दिल्ली: मुठभेड़ के बाद 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 7 मामलों में चल रहा था फरार

आरोपी हत्या, लूट और डकैती जैसे संगीन 7 मामलों में वांछित था. स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान बादली सिरसपुर निवासी प्रवीण यादव के रूप में हुई है.

Advertisement
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के साथ आरोपी दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के साथ आरोपी

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल, 4 कारतूस और लूटी हुई एक कार बरामद हुई है. आरोपी हत्या, लूट और डकैती जैसे संगीन 7 मामलों में वांछित था. स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान बादली सिरसपुर निवासी प्रवीण यादव के रूप में हुई है.

Advertisement

डीसीपी के मुताबिक एसीपी अतर सिंह, इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद 14 अगस्त सुबह घिटौनी इलाके में मुठभेड़ के बाद स्पेशल सेल की टीम ने आरोपी को दबोचा. आरोपी प्रवीण का तालुक अशोक प्रधान , नीटू दाबोदिया, राजेश बवाना जैसे गैंग से रह चुका है.

स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक आरोपी प्रवीण यादव ने 2021 में रोहिणी सेक्टर-16 में मामूली कहासुनी में लॉ स्टूडेंट और इंजीनियरिंग के छात्र को गोली मार दी थी. जिसमें लॉ स्टूडेंट अर्जुन की मौत हो गई थी. जिसके बाद प्रवीण 7 अपराधिक मामलों में फरार चल रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »