सीलमपुर मर्डर केस: 'लेडी डॉन' जिकरा सहित 9 लोग गिरफ्तार, सामने आई कुणाल की हत्या की वजह

दिल्ली के सीलमपुर मर्डर केस में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें मुख्य आरोपी 'लेडी डॉन' जिकरा के साथ साहिल (18), जाहिदा (42), नफीश (32), सोहेब (35), अनीश (19), विकास (29) का नाम शामिल है. 17 और 15 साल के दो नाबालिग भी हिरासत में लिए गए हैं.

Advertisement
पुरानी रंजीश के चलते 17 साल के लड़के की हत्या पुरानी रंजीश के चलते 17 साल के लड़के की हत्या

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

दिल्ली के सीलमपुर मर्डर केस में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें मुख्य आरोपी 'लेडी डॉन' जिकरा के साथ साहिल (18), जाहिदा (42), नफीश (32), सोहेब (35), अनीश (19), विकास (29) का नाम शामिल है. 17 और 15 साल के दो नाबालिग भी हिरासत में लिए गए हैं. इन गिरफ्तारियों के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमों ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और अमरोहा समेत दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी की है. तकनीकी निगरानी, ​​सुराग और लोक इनपुट के आधार पर 20 अप्रैल को गिरफ्तारियां की गई हैं.

Advertisement

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 अप्रैल को करीब 7 बजे सीलमपुर में एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या के बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि पीड़ित को उसके परिवार के सदस्यों द्वारा पहले ही जेपीसी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. पीड़ित की पहचान कुणाल पुत्र राजवीर के रूप में हुई. उसकी उम्र 17 साल थी. उसके परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया. जांच शुरू की गई.

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए सीलमपुर थाने की पुलिस टीम के साथ ऑपरेशन विंग/एनई को भी शामिल किया गया. आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गईं. जांच के दौरान विभिन्न स्रोतों से एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल संदिग्ध आरोपियों की पहचान की गई. 18 अप्रैल की शाम को मुख्य आरोपी 19 वर्षीय जिकरा को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और अमरोहा सहित दिल्ली एनसीआर में छापेमारी की गई.

Advertisement

मृतक कुणाल के पिता राजवीर ने वारदात के बाद कहा था कि जिकरा ने उनके बेटे को एक बार जान से मारने की धमकी दी थी. इस धमकी की वजह नहीं पता थी. सीलमपुर की रहने वाली जिकरा इलाके में लेडी डॉन बनती थी. उसके बारे में बताया जा रहा है कि ये जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया के साथ रहती थी. जोया को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था. जोया के जेल जाने के बाद जिकरा अपना गैंग बना रही थी. फिलहाल उसके साथ कुछ नाबालिग लड़के थे. उन्होंने ही कुणाल की हत्या की है. 

लेडी डॉन जिकरा आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुकी है. वो हत्या की इस वारदात से 15 दिन पहले ही रिहा हुई थी. वो हमेशा अपने साथ पिस्तौल रखती थी. जिकरा जेल से बाहर आने के बाद लाला नामक किसी शख्स की तलाश कर रही थी. बताया जा रहा है कि लाला ने उसके भाई को पीटा था. लाला और कुणाल दोस्त थे. मारपीट के समय वो भी मौजूद था, लेकिन नाबालिग होने के कारण उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ. जिकरा हमले के लिए कुणाल जिम्मेदार मानती थी. यही वजह है कि उसने सबक सीखाने के लिए कुणाल की हत्या कर दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »