रिश्वत मामले में फंसे दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल, सीबीआई ने किया गिरफ्तार

सीबीआई के मुताबिक नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल अजीत शर्मा को दो गैर सरकारी व्यक्तियों राकेश गुप्ता और लाला के साथ गिरफ्तार किया गया था जबकि भजनपुरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement
सीबीआई कोर्ट ने दोनों आरोपी पुलिसवालों को जेल भेज दिया है सीबीआई कोर्ट ने दोनों आरोपी पुलिसवालों को जेल भेज दिया है

मुनीष पांडे / तनसीम हैदर

  • दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST
  • कनॉट प्लेस थाने में तैनात था हेड कांस्टेबल अजीत शर्मा
  • भजनपुरा थाने में कार्यरत था हेड कांस्टेबल संजीव कुमार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया. इनमें से एक कनॉट प्लेस में तैनात था जबकि दूसरे की तैनाती भजनपुरा थाने में थी. 

सीबीआई के मुताबिक नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल अजीत शर्मा को दो गैर सरकारी व्यक्तियों राकेश गुप्ता और लाला के साथ गिरफ्तार किया गया था. कांस्टेबल अजीत शर्मा पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता से नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में सड़क के किनारे अपनी दुकान चलाने के लिए रिश्वत की मांगी थी. 

Advertisement

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल अजीत शर्मा को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक अन्य व्यक्ति के साथ जाल में फंसाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अजित शर्मा और उसके साथ अन्य दो लोगों को दिल्ली की एक विशेष अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

देखेंः आज तक Live TV

दूसरा मामला दिल्ली के भजनपुरा थाने का है. जहां तैनात हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के लिए सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. 

सीबीआई को मिली शिकायत के अनुसार, आरोपी संजीव कुमार ने शिकायतकर्ता से चोरी के एक मामले में उसका पक्ष लेने के लिए रिश्वत की मांग की थी. शिकायतकर्ता के खिलाफ भजनपुरा पुलिस स्टेशन में ही केस दर्ज था. संजीव कुमार को दिल्ली में सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »