दिल्ली: बेटे ने शराब के नशे में पिता की गला रेत कर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के रनहोला नहोला इलाके में एक बेटे ने अपनी पिता गला काट कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस हत्या के पीछे कारणों की गहराई से जांच में जुटी है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली ,
  • 14 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST
  • बेटे ने बाप को मौत के घाट उतार
  • हत्यारे बेटे को पुलिस ने किया अरेस्ट
  • धारदार हथियार में पुलिस ने किया बरामद

आउटर दिल्ली के रनहोला इलाके में एक कलयुगी बेटे ने घरेलू झगड़े के चलते अपने पिता की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लगभग 12 घंटों के अंदर ही हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी ने बरामद कर लिया है. अब पुलिस इस हत्या के पीछे कारणों की गहराई से जांच में जुटी है.  
 
बहारी दिल्ली के रनहोला के शिव विहार इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक कलयुगी बेटे ने घर के मामूली झगड़े के चलते अपने पिता की ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रमेश चंद्र चौहान था. आरोपी का नाम उमेश चौहान उर्फ अंकित है. जो इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में है.

Advertisement

बेटे कर दी पिता की हत्या  

बताया जा रहा है कि अंकित द्वारका सेक्टर 16 स्थित  सीएनजी पंप  पर नौकरी करता है और शराब पीने का आदि भी है. पुलिस के मुताबिक बीते गुरुवार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. ऐसे  में पुलिस ने छानबीन शुरू की , तो परिवार वालों ने घर के ही  सदस्य उमेश चंद्र उर्फ अंकित के बारे में बताया. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने जल्द ही उमेश चौहान उर्फ अंकित को उसके एक दोस्त के घर से गिरफ्तार किया.  जहां उमेश चौहान उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था. पुलिस कहना है कि यह हत्या घर के मामूली झगड़े को लेकर हुई.  जहां उमेश चौहान उर्फ अंकित ने शराब के नशे में अपने पिता की ही हत्या कर दी और फरार हो गया.  फिलहाल आरोपी उमेश चंद्र उर्फ अंकित पुलिस की गिरफ्त में है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »