scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

8th Pay Commission: ₹30000 या ₹68000... 8वें वेतन आयोग में कितनी हो जाएगी आपकी पेंशन? देखें कैलकुलेशन

पेंशन में बढ़ोतरी की मांग
  • 1/7

केंद्र सरकार के पास करीब 69 लाख पेंशनर्स हैं, जिसमें से ज्‍यादातर पेंशनर्स पुरानी पेंशन योजना (OPS) के तहत पेंशन लाभ उठाते हैं. 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत ज्‍यादातर कर्मचारी पुरानी पेंशन येाजना को लागू करने की मांग कर रहे हैं. साथ ही पुरानी पेंशन योजना का लाभ उठा रहे कर्मचारी भी पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं. (Photo: Getty) 

68,000 रुपये हो सकती है पेंशन
  • 2/7

रिटायर्ड कर्मचारियों को उम्‍मीद है कि सरकार उनकी पेंशन योजना में तगड़ा इजाफा कर सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अलग-अलग फिटमेंट फैक्‍टर के आधार पर सरकार बेसिक मिनिमम पेंशन 30,000 रुपये से लेकर 68,000 रुपये तक रख सकती है. आइए जानते हैं रिटायर्ड कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ सकती है...  (Photo: Getty) 

किन संगठनों की क्‍या है मांग? 
  • 3/7

किन संगठनों की क्‍या है मांग? 
एनसी-जेसीएम पेंशन संगठन ने कहा है कि पेंशन अंतिम वेतन का 67% होनी चाहिए, जबकि पारिवारिक पेंशन 50% होनी चाहिए. वहीं अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी संघ की मांग है कि पेंशन अंतिम वेतन का 67% होनी चाहिए, जबकि पारिवारिक पेंशन 50% होनी चाहिए. भारत पेंशनर्स समाज (BPS) की मांग है कि न्यूनतम पेंशन 45,000 रुपये, अंतिम वेतन का 67%, और पारिवारिक पेंशन अंतिम वेतन का 50% होना चाहिए. (Photo: Getty) 

Advertisement
अलग-अलग फिटमेंट फैक्‍टर की मांग 
  • 4/7

अलग-अलग फिटमेंट फैक्‍टर की मांग 
8वें वेतन आयोग के तहत अलग-अलग फिटमेंट फैक्‍टर की मांग की जा रही है. रिटायर्ड कर्मचारी आयोग से 2.1, 2.28 से लेकर 2.57 गुना फिटमेंट फैक्‍टर रखने की मांग कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में तगड़ी उछाल आ सकती है. (Photo: Getty) 

2.1 फिटमेंट फैक्‍टर पर कितनी बनेगी पेंशन? 
  • 5/7

2.1 फिटमेंट फैक्‍टर पर कितनी बनेगी पेंशन? 
लेवल-5 के कर्मचारियों को अभी मिनिमम बेसिक पेंशन ₹ 14,600 मिलती है, लेकिन 2.1 फिटमेंट फैक्‍टर लागू होने के बाद यह ₹30,660 हो सकती है. इसी तरह, लेवल-6 कर्मचारियों की पेंशन ₹37170, लेवल-7 कर्मचारियों की पेंशन ₹47145, लेवल-8 कर्मचारियों की पेंशन ₹49980 और लेवल-9 कर्मचारियों की पेंशन बढ़कर ₹55755 हो जाएगी. (Photo: Getty) 

2.28 फिटमेंट फैक्‍टर पर कितनी होगी पेंशन? 
  • 6/7

2.28 फिटमेंट फैक्‍टर पर कितनी होगी पेंशन? 
वहीं अगर आप लेवल-5 के कर्मचारी हैं और 8वें वेतन आयोग के तहत 2.28 फिटमेंट फैक्‍टर रखा जाता है तो आपकी मिनिमम बेसिक पेंशन ₹33,288 हो सकती है. इसी तरह, लेवल-6 कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक पेंशन ₹40356, लेवल-7 कर्मचारियों की पेंशन ₹51186, लेवल-8 कर्मचारियों की पेंशन     ₹54264 और लेवल-9 कर्मचारियों की पेंशन ₹60534 हो सकती है. (Photo: Getty) 

2.57 फिटमेंट फैक्‍टर पर कितनी बनेगी पेंशन? 
  • 7/7

2.57 फिटमेंट फैक्‍टर पर कितनी बनेगी पेंशन? 
अगर सरकार 2.57 फिटमेंट फैक्‍टर की मांग मान लेती है तो लेवल-5 कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक पेंशन ₹37522, लेवल-6 कर्मचारियों की पेंशन ₹45489, लेवल-7 कर्मचारियों की पेंशन     ₹57697, लेवल-8 कर्मचारियों की पेंशन ₹61166 और लेवल-9 कर्मचारियों की पेंशन ₹68,234 हो सकती है. (Photo: Getty) 

Advertisement
Advertisement